फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ जगदीप ही नहीं, इन सितारों ने भी बदले थे अपने नाम, लिस्ट में अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक शामिल

Fri, 10 Jul 2020 01:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इन सितारों ने बदले अपने नाम - फोटो : ट्विटर
कभी नाम बोलने में कठिनाई होने की वजह से तो कभी एस्ट्रोलॉजी की वजह से बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अलग अलग वजहों से अपना नाम बदल लिया। इन सितारों के असली नाम या तो काफी लंबे हैं या फिर कुछ और ही हैं। इस लिस्ट में कॉमेडियन जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 8
जगदीप - फोटो : ट्विटर
मशहूर कॉमेडियन जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। बॉलीवुड में शोले फिल्म के प्रसिद्ध किरदार की वजह से उन्हें सूरमा भोपाली भी कहा जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। फिल्मों में सलमान को प्रेम के नाम से भी जाना जाता है। सलमान खान को उनके फैंस सल्लू और भाईजान भी कहते हैं।

4 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का असली नाम 'इंकलाब श्रीवास्तव' है लेकिन आज सभी लोग उन्हें अमिताभ बच्चन और बिग बी के नाम से जानते हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन का नाम खुद अभिनेता ने नहीं बदला बल्कि बचपन में ही बदला गया था।
विज्ञापन

5 of 8
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास का पूरा नाम 'वेंक्टा सत्यनारायण प्रभास राजू उपालपति' है। अभिनेता का पूरा नाम काफी लंबा है, ऐसे में वो प्रभास के नाम से जाने जाते हैं। वहीं कई लोग उन्हें बाहुबली के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
सितारों के बदले नाम की लिस्ट में बॉलीवुड के हंक अभिनेता जॉन का भी नाम शामिल है। जॉन अब्राहम का असली नाम 'फरहान अब्राहम' है। हालांकि ये बात काफी कम लोग ही जानते होंगे।
विज्ञापन

7 of 8
जॉनी लीवर - फोटो : SELF
जॉनी लीवर का असली नाम जॉन राव प्रकाश राव जानुमला है। जॉनी लीवर अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की वजह से जाने जाते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी है लेकिन वो खुद परदे पर महिमा चौधरी कहलाना पसंद करती हैं। उन्हें ये नाम सुभाष घई ने दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें