फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Death: हास्य अभिनेता जगदीप के निधन पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे'

Thu, 09 Jul 2020 08:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जगदीप - फोटो : ट्विटर
फिल्म शोले के प्रसिद्ध किरदार सूरमा भोपाली से दुनिया भर में पहचाने गए हास्य अभिनेता जगदीप का मुंबई में 81 साल की उम्र में निधन हो गया। एक कॉमेडियन के रूप में उन्हें पहचान शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से मिली और रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म शोले में निभाए गए उनके किरदार सूरमा भोपाली ने उनकी शोहरत घर घर तक पहुंचा दी। जगदीप ने बाद में इसी नाम की एक फिल्म का निर्देशन भी किया। अपने पसंदीदा हास्य कलाकार को सोशल मीडिया पर फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर #RestInPeace ट्रेंड हो रहा है। जगदीप के एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- एक और महान अभिनेता चला गया। दशकों तक हमें हंसाने के लिए आपका धन्यवाद जगदीप साहब। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने लिखा- जगदीप सर... एक और अभिनेता 2020 में चला गया। मेरी संवेदनाएं आपके परिवार और प्रशंसकों के साथ है। आपकी आत्मा को शांति मिले।
 

4 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने लिखा- क्या एक्टर थे !! क्या हास्य कलाकार थे !! आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। हम आपको दिल से याद करेंगे, हमारे प्यारे सूरमा भोपाली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जगदीप जी के निधन की खबर अत्यंत दुखदायी है! मैं उनको अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और ईश्वर उनके घर, परिवार और मित्रों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
सूरमा भोपाली के एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- महान अभिनेता जगदीप जी का निधन। आपने दर्शकों को लंबे समय तक हंसाया। आपका काम हमेशा याद किया जाएगा। आपकी आत्मा को शांति मिले। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें