फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब व्हीलचेयर पर बैठकर पुरस्कार लेने पहुंचे थे जगदीप, रणवीर सिंह के हाथों लिया था IIFA अवॉर्ड

Thu, 09 Jul 2020 01:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IIFA में जगदीप सहित अन्य सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी कॉमेडी और अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले दिग्गज अभिनेता जगदीप इस दुनिया में नहीं रहे है। 81 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया है। जगदीप के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहोल है। हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। जगदीप न केवल शानदर कलाकार थे बल्कि उनका सिनेमा में खास योगदान भी रहा था। 

विज्ञापन

2 of 5
IIFA में जगदीप सहित अन्य सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में खास योगदान के लिए जगदीप को पिछले साल आईफा अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें हिंदी सिनेमा में अपने शानदार योदगान के लिए आईफा अवॉर्ड्स के आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा का पुरस्कार दिया था। इस पुरस्कार को लेने के लिए जगदीप व्हीलचेयर से स्टेज गए थे। उनके निधन के बाद एक बार फिर से आईफा अवॉर्ड्स की उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में शोले फिल्म के मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी और अभिनेता रणवीर सिंह, जगदीप को पुरस्कार देते हुए नजर आ रहे हैं। इनके अलावा स्टेज पर जगदीप के बेटे अभिनेता जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और उनके पोते मीजान जाफरी भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था, लेकिन सिनेमा में कदम रखते ही उन्होंने अपना नाम जगदीप रख लिया था। 
 

4 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने बतौर बाल कलाकार अभिनय की शुरुआत की थी। वह बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अब 'दिल्ली दूर नहीं', 'मुन्ना', 'आर पार', 'दो बीघा जमीन' और 'हम पंछी एक डाल के' जैसी फिल्मों काम किया और खूब नाम कमाया। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी सफर से एक से बढ़कर एक किरदार किया और लोगों को खूब हंसाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन के तौर पर जगदीप को असली पहचान शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से मिली। उन्होंने रमेश सिप्पी के निर्देशिन में बनी फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का किरदार किया जो सिनेप्रेमियों को कभी न भूल पाने वाला किरदार है। जगदीप ने अपने पूरे फिल्मी सफर में करीब 400 फिल्मों में काम किया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सूरमा भोपाली नाम से ही पहचाना जाता रहा है। 

पढ़ें: अभिषेक बच्चन के डिजिटल डेब्यू की ओटीटी पर जबरदस्त घेराबंदी, मुकाबले में उतरे ये दमदार सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें