फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नू कपूर का दावा, अक्षय, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बिना सपोर्ट के बने सुपरस्टार

Thu, 09 Jul 2020 12:45 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद लगातार चल रही वंशवाद और पक्षपात जैसे मुद्दों पर बहस में अभिनेता अन्नू कपूर ने एक बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि अगर वंशवाद जैसी चीज फिल्म इंडस्ट्री में वाकई काम करती तो सनी देओल, अमिताभ बच्चन, वाशु भगनानी, हैरी बवेजा जैसे बड़े कलाकारों के बच्चे भी टॉम क्रूज बन जाते। अन्नू का ऐसा बयान तब आया है जब सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर, सलमान खान, महेश भट्ट और भूषण कुमार जैसे लोगों को दोषी ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की कथित आत्महत्या वाली घटना के बाद से हिंदी सिनेमा में ज्यादातर कलाकार खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रख रहे हैं। शेखर सुमन, शेखर कपूर और कंगना रनौत जैसे कलाकार सुशांत के लिए न्याय की और सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : social media
वहीं, अन्नू कपूर ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि वंशवाद जैसी कोई चीज नहीं होती। उन्होंने बताया है कि इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने बिना किसी के समर्थन के अपना नाम बनाया है। वह कहते हैं कि किसी बड़े परिवार में सिर्फ पैदा हो जाने से कुछ नहीं होता, हुनर भी बहुत मायने रखता है।

4 of 5
अन्नू कपूर

इन सब मुद्दों पर बहस करने वाले और इसके लिए आवाज उठाने वाले लोगों को भी अनु कपूर ने जमकर लताड़ लगाई है। वह कहते हैं कि किसी आर्किटेक्ट का बेटा आर्किटेक्ट बन सकता है, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बन सकता है लेकिन अगर एक अभिनेता का बच्चा अगर अभिनेता बन जाए तो ये सब वंशवाद का रोना रोते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्नू कपूर अमिताभ बच्चन के साथ
अन्नू कहते हैं कि एक माता पिता अपने बच्चों को सही सलाह और उनके भविष्य की चिंता करते हुए अपना कर्तव्य निभाते हैं तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन समेत कई लोग ऐसे हैं जो बिना किसी के समर्थन के बड़ा नाम कमा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें