200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फंसने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ महीनों से ही अभिनेत्री सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी विवादों में से गिरी हुई हैं। इतना ही नहीं सुकेश के साथ उनकी कुछ निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही उनकी परेशानियां ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।
सामने आई खबरों के मुताबिक अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अक्कीनेनी नागार्जुन की फिल्म द घोस्ट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक इस की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। नए साल की शुरुआत के साथ ही अभिनेत्री की परेशानियां भी शुरू होती दिखाई दे रही हैं। पहले सुकेश संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आने के बाद अभिनेत्री ने एक स्टेटमेंट जारी कर लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की थी।