फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: ट्रोल्स ने जैकलीन फर्नांडीज को लिया आड़े हाथ, कमेंट कर पूछा- पैसे क्या सुकेश देगा?

Tue, 04 Oct 2022 04:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों 200 करोड़ की ठगी के मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर के साथ अभिनेत्री का लिंक मिलने के बाद से ही जांच एजेंसियां जैकलीन से पूछताछ कर रही हैं। वहीं, जैकलीन को इस केस की वजह से आए दिन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। हाल ही में अभिनेत्री को एक बार फिर ट्रोल्स ने आड़े हाथ ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जैकलीन फर्नांडीज वर्सोवा बीच पर क्लीन अप ड्राइव में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने बीच पर अपनी टीम के साथ साफ-सफाई की और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरें शेयर करने के बाद ही से जैकलीन को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। अभिनेत्री की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: लखनऊ में दिखा ऋचा-अली का अवधी अंदाज, रॉयल लुक में लूट ली महफिल

विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीज ने दो दिन पहले इन तस्वीरों को शेयर किया था, जो अभी भी चर्चा में बनी हुई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या ये टी शर्ट सुकेश की है', तो दूसरे ने लिखा, 'सुकेश कैसा है?' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'पैसा सुकेश देगा।' वहीं, कई लोग जैकलीन के इस स्वच्छता अभियान में साथ देने को अपनी छवि सुधारना बता रहे हैं, तो कुछ पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं।

Brahmastra Box Office: ब्रह्मास्त्र ने दुनिया भर में गाड़े झंडे, बजट से ज्यादा हुई कमाई, हैरान कर देंगे आंकडे़




विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज को बीते दिनों पटियाला कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया था, जिसेक बाद उन्हें अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दी गई थी। कोर्ट ने अभिनेत्री को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी थी। जैकलीन को सुकेश से कई महंगे तोहफे मिले थे, जो इस मामले में उनके गले की फांस बन गए हैं और आए दिन अभिनेत्री इसी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। 

Hrithik Roshan: 9 महीने की कड़ी मेहनत के बाद ऐसे 'वेधा' बने थे ऋतिक रोशन, BTS वीडियो किया साझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें