फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में आने वाली बायोपिक में दिखेंगी ये 6 एक्ट्रेस, विदेशी कोच के पास पहुंचीं जैकलीन

Tue, 01 Jan 2019 07:04 PM IST
गौरव द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Jacqueline Fernandez - फोटो : twitter
बॉलीवुड में इस साल बायोपिक का बोलबाला रहेगा। बीते साल 'पैडमैन' और 'संजू' फिल्म रिलीज हुई थी तो साल 2019 भी इन फिल्मों से सज जाएगा। अक्षय कुमार की 'पैडमैन' फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम पर आधारित थी तो वहीं 'संजू' फिल्म संजय दत्त की जिंदगी पर। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल कौन सी 6 बायोपिक रिलीज हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
jacqueline fernandez - फोटो : File Photo
जैकलीन- साइकिलिस्ट डेबोरा हेरॉल्ड 
पहले सलमान खान और फिर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के कैंप से बाहर हुईं श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडीज की कार्तिक आर्यन के साथ प्रस्तावित फिल्म की शूटिंग भले टल गई हो पर जैकलीन अपनी पहली बायोपिक को लेकर तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। जैकलीन ने इसके लिए एक विदेशी कोच की सेवाएं ली हैं और इन दिनों जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। कार्तिक आर्यन के साथ जैकलीन की जो फिल्म फ्लोर पर जाने वाली थी, वह दरअसल साउथ की हिट फिल्म किरिक पार्टी की रीमेक है, लेकिन निर्माताओं के बीच अनबन होने के चलते इस फिल्म की शूटिंग टल गई है। कार्तिक और जैकलीन ने हाल ही में एक कमर्शियल की शूटिंग भी विदेश में साथ साथ की थी और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी कमर्शियल के शूट के दौरान जैकलीन को कार्तिक के साथ काम करने में दिक्कतें भी हुईं। 

इस बारे में जैकलीन तो कुछ भी खुलकर कुछ भी नहीं कह रही हैं, लेकिन उनके करीबी लोग बता रहे हैं कि जैकलीन ने ही किरिक पार्टी की रीमेक में काम न कर पाने को लेकर अपनी दिक्कतें फिल्म निर्माताओं के साथ साझा की थीं। अब जैकलीन के पास यह बायोपिक ही है जो हिंदी सिनेमा में उनका करियर बचा सकती है। यह बायोपिक मशहूर साइकिलिस्ट डेबोरा हेरॉल्ड पर बनने जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
manikarnika - फोटो : twitter
कंगना रानौत- 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी  केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी।

4 of 7
Deepika Padukone - फोटो : File Photo
दीपिका पादुकोण – छपाक 
दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक साइन की है। कहा जा रहा है कि दीपिका ने इस शर्त पर फिल्म साइन की है कि मुनाफे में उनकी बराबर की हिस्सेदारी होगी। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की इस लीग में खड़ी होने वाली वह पहली हिंदी फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्होंने यह शर्त रखी। 
विज्ञापन

5 of 7
shakeela - फोटो : twitter
ऋचा चड्ढा – शकीला 
इस लिस्ट में ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल है। ऋचा पॉर्न स्टार शकीला की बायोपिक कर रही हैं। फिल्म का पोस्टर भी जारी हो चुका है। शकीला हिंदुस्तान में सनी से पहले भी यह पॉर्न स्टार रुपहले परदे पर धमाल मचा चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Janhvi Kapoor - फोटो : file photo
जाह्नवी कपूर - गुंजन सक्सेना 
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जाह्नवी कपूर अगले कुछ दिनों में भारतीय वायु सेना के काम करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक जाह्नवी कपूर अपकमिंग फिल्म में गुंजन सक्सेना की बायोपिक हैं, जो 1999 के युद्ध के दौरान कारगिल में तैनात थीं। इसके आउटलुक में जाह्नवी कपूर हाल में ही स्पॉट हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Saina Nehwal Shraddha Kapoor - फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर - सायना नेहवाल 
सायना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर कर रही हैं। श्रद्धा कपूर फिल्म की तैयारियों में भी जुटी हुई हैं। पूर्व दिग्गज भारतीय शटलर और साइना नेहवाल के कोच पुलेला गोपीचंद के साथ वो कोर्ट में पसीना बहाते भी दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें