फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग हार गए कादर खान...और हमेशा के लिए अधूरी रह गई दिल की ख्वाहिश

Tue, 01 Jan 2019 06:33 PM IST
विजय जैन बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 4
कादर खान, अमिताभ बच्चन
अभिनेता कादर खान और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्में कीं। अदालत, सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, नसीब और कुली जैसी बेहद कामयाब फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया। इसके अलावा कादर खान ने अमर अकबर एंथनी, सत्ते पे सत्ता और शराबी जैसी फिल्मों के संवाद भी लिखे लेकिन कादर खान अमिताभ बच्चन को लेकर खुद एक फिल्म बनाना चाहते थे और उनकी ये तमन्ना कभी पूरी नहीं हो पायी और अब ये तमन्ना कभी पूरी नहीं हो पाएगी क्योंकि एक्टर और कॉमेडियन कादर खान का 81 की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन

2 of 4
कादर खान - फोटो : ट्विटर
कादर ने ये बात बीबीसी से एक खास बातचीत में बताई थी। उन्होंने बताया था, "मैं अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और अमरीश पुरी को लेकर फिल्म जाहिल बनाना चाहता था। उसका निर्देशन भी मैं खुद करना चाहता था लेकिन खुदा को शायद कुछ और ही मंजूर था। 
विज्ञापन

3 of 4
amitabh and kader khan - फोटो : File Photo
कादर खान ने बताया कि इसके फौरन बाद फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को जबरदस्त चोट लग गई और फिर वो महीनों अस्पताल में भर्ती रहे। अमिताभ के अस्पताल से वापस आने के बाद फिर कादर खान अपनी दूसरी फिल्मों में बहुत ज्यादा व्यस्त हो गए और इधर अमिताभ बच्चन राजनीति में आ गए। उसके बाद कादर खान और अमिताभ की जुगलबंदी वाली ये फिल्म हमेशा के लिए डब्बाबंद हो गई।
विज्ञापन

4 of 4
kader khan - फोटो : twitter
कादर खान ने ये भी बताया था कि बीच में उनकी और अमिताभ की दोस्ती में किसी वजह से दरार भी आ गई थी लेकिन बाद में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो गया। अमिताभ की तारीफ करते हुए कादर खान ने कहा था, वो संपूर्ण कलाकार हैं। अल्लाह ने उनको अच्छी आवाज, अच्छी जबान, अच्छी ऊंचाई और बोलती आंखों से नवाजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें