फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग से पहले जैकलीन फर्नांडिस के दो स्टाफ सदस्य हुए कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 03 Sep 2020 09:50 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है। देश में करीब 37 लाख से ज्यादा लोग इस वक्त कोरोना संक्रमित हैं। यही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला था। अब पता चला है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के स्टाफ के सदस्यों को कोरोना हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन के स्पॉट ब्वॉय और मैनेजर कोविड 19 पॉजिटिव निकले हैं। अपनी इंस्टास्टोरी पर जैकलीन ने खुद पोस्ट लिखकर जानकारी दी। वो एक ब्रॉन्ड की शूटिंग करने ही वाली थीं, जिसके बाद शूटिंग टाल दी गई। जैकलीन ने बीएमसी के अधिकारियों को मदद के लिए शुक्रिया कहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन ने लिखा, 'हम एक ब्रांड के लिए शूट करने वाले थे। ऐसे में एहतियात के तौर पर क्रू के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया। मैं आपको बताना चाहूंती हूं कि दुर्भाग्य से क्रू के दो लोग कोविड 19 पॉजिटिव मिले हैं। हमने शूटिंग रोक दी है क्योंकि लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों संक्रमित सदस्य सेल्फ आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।'

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन लिखती हैं कि 'टीम के बाकी सदस्यों और मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हम सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं। मैं बीएमसी अधिकारियों को उनकी मदद और मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस, सलमान खान - फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन की फिल्मों की बात करें तो एक बार फिर से वो सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वो किक के सीक्वल में नजर आएंगी। लॉकडाउन के दौरान भी जैकलीन काम में व्यस्त रहीं। सलमान खान के साथ वो एक म्यूजिक वीडियो में दिखीं। ये वीडियो सलमान के फार्महाउस पर शूट किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें