फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जैकलीन को ईडी का समन और दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Mon, 06 Dec 2021 07:30 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
जैकलीन फर्नांडिस, कंगना रणौत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस केस में नया मोड़ आया है। दरअसल जैकलीन फर्नांडीज को ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा है।यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है। इससे पहले रविवार को जैकलीन को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन अपने एक शो के लिए विदेश जा रही थीं लेकिन ईडी के लुक आउट सर्कुलर की वजह से जैकलीन को एयरपोर्ट पर रोका गया है और विदेश नहीं जाने दिया गया। मामले में जैकलीन की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
 
जैकलीन की मुश्किलें बढ़ीं: ईडी ने 8 दिसंबर को बुलाया, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ



 
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कथित घृणास्पद पोस्ट के मामले में दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। दिल्ली विधानसभा की शांति व सद्भाव समिति के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने ये बताया कि 'कंगना के वकील ने पत्र जानकारी दी है कि कुछ निजी और पेशेवर कारणों की वजह से कंगना आज समिति के सामने पेश नहीं हो सकती'। उन्होंने कुछ सप्ताह का और समय मांगा है। आगे बताते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि समिति के सामने पेश होने के लिए दूसरी तारीख बाद में तय की जाएगी, जिसके बारे में उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।
 
Kangana Ranaut: दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना रणौत, किसानों के प्रदर्शन को बताया था खालिस्तानी आंदोलन


 
विज्ञापन

3 of 10
ankita lokhande - फोटो : instagram
इस समय बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई चर्चित जोड़ियां एक दूसरे के साथ हाल ही में या तो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं या फिर बंधने जा रही हैं। इन्हीं में से टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं अंकिता लोखंडे। जिन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अर्चना के नाम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अंकिता अपनी खूबसूरती, फिटनेस के लिए तो जानी ही जाती हैं साथ ही में वे अपने अभिनय और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पवित्र रिश्ता की फेम एक्ट्रेस और टीवी की फेवरेट बहु के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता अब बहुत जल्द विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में फैंस को उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के फंक्शन की खूबसूरत मेमोरीज शेयर की हैं।
 
Ankita Lokhande Vicky Jain Wedding: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अपनी प्री वेडिंग का वीडियो, मराठी लुक में लग रहीं बला की खूबसूरत


 

4 of 10
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की मेहरबानी से हिंदी सिनेमा में चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार हुईं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के रियाद में होने जा रहे सलमान खान के स्टेड शो ‘द बैंग 2021’ में शामिल न हो पाना तय हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर भारत से बाहर जाने पर रोक लगा रखी है। रविवार को उन्हें इसी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसी के बाद सलमान खान के इस शो के आयोजकों ने जैकलीन को शो से बाहर कर दिया है और उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को लेने की खोज शुरू कर दी  है। प्रवर्तन निदेशालय के इस कदम से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। जैकलीन पर फिल्म इंडस्ट्री के करीब एक हजार करोड़ रुपये दांव पर लगे हुए हैं और अगर उनकी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी हुई तो उनकी आने वाली फिल्मों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
 
Money Laundering Case: जैकलीन की गिरफ्तारी की आंशका से सहमा बॉलीवुड, जॉन और अक्षय की फिल्मों पर संकट


 
विज्ञापन

5 of 10
राम कपूर- गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राम कपूर टीवी जगत के मशहूर एक्टर तो है ही, इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। राम कपूर और पत्नी गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। ये घर राम कपूर का नया वेकेशन हाउस होगा। इसके पहले से भी गोवा और खंडाला जैसी जगहों पर राम कपूर के घर हैं। वैसे तो मुंबई में उनका ये दूसरा घर है लेकिन अलीबाग स्थित ये हाउस उनका चौथा नया घर होगा। अलीबाग छुट्टियां बिताने के लिए मुंबई वासियों की फेवरेट जगह में से एक है। अब इसी खूबसूरत लोकेशन पर राम कपूर ने ये आलीशान घर परिवार के साथ छुट्टियों में समय बिताने के लिए खरीदा है।  
 
नया आशियाना: राम और गौतमी कपूर ने खरीदा आलीशान घर, अलीबाग की इस खूबसूरत प्रॉपर्टी को बनाया अपना हॉलिडे होम


 
विज्ञापन

6 of 10
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : katrinakaif-vickykaushal09/instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 10 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य शादी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में शादी की तैयारियों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इस लग्जरी होटल के बाहर बड़ी तादाद में शामियाने लगाए जा रहे हैं। कुछ टेंट को मुंबई से भी मंगवाया गया है। कटरीना और विक्की की शादी केफंक्शन 9 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच होटल में होंगे। ऐसे में होटल के मुख्य द्वार पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। कटरीना और विक्की की शादी के लिए एक विशेष मंडप तैयार किया गया है। जिसे पूरी तरह से रजवाड़े स्टाइल में बनाया गया है। कटरीना और विक्सी चारों तरफ से शीशे में बंद मंडप के अंदर सात फेरे लेंगे। शादी के बाद विक्की कौशल सिक्स सेंस होटल में राजा मानसिंह सुईट में रहेंगे वहीं कटरीना राजकुमारी सुईट में रहेंगी। ये शादी पूरी तरह से रजवाड़ों के स्टाइल में होगी।
 
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: रॉयल मंडप में सात फेरे लेंगे कटरीना और विक्की, 700 साल पुराने किले में होगा शादी का भव्य समारोह

 


 
विज्ञापन

7 of 10
कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एकता कपूर का जी टीवी का पर चल रहा धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। साल 2014 से लगातार प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में शबीर अहलुवालिया, सृति झा, कृष्णा कौल और मुग्धा चाफेकर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं और इनके बीच की बनती बिगड़ती कहानियों ने दर्शकों को बीते छह साल से अपने साथ जोड़े रखा है। 50 से ज्यादा पुरस्कार जीत चुका धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ 8 दिसंबर को अपना 2000वां एपिसोड दिखाएगा। इस शानदार कामयाबी पर इसके सारे सितारे खुश हैं। शो की शूटिंग के दौरान धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ के कलाकारों ने इसी मसले पर खुलकर बातें की और अपनी खुशियां साझा कीं।
 
Kumkum Bhagya: एकता कपूर के इस धारावाहिक ने रचा कीर्तिमान, दो दिन बाद पूरे हो जाएंगे दो हजार एपिसोड


 

8 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की एक बार फिर से मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। एक्टर को उनके जुहू स्थित होटल में हुए अवैध निर्माण को लेकर बृह्ममुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है। इसी साल जुलाई में बीएमसी ने सोनू सूद को अपने जुहू होटल को वापस रेजिडेंट बिल्डिंग में बदलने और अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस दिया था। जिसके बाद सोनू सूद ने कहा था 'वह खुद ही इस बिल्डिंग को रिनोवेट करेंगे।' हालांकि पिछले महीने बीएमसी द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया था कि सोनू सूद ने अभी तक बिल्डिंग को रिनोवेट नहीं किया है। अब हाल ही में बीएमसी के नोटिस ने कहा गया कि 'आपने अपने पत्र में कहा था कि आपने बिल्डिंग की मौजूदा पहली से छठी मंजिल में रहने/खाने की गतिविधि बंद कर दी है और इसका उपयोग स्वीकार की गई प्लानिंग के अनुसार रेजिडेंट्स के लिए किया जाएगा। साथ ही आपने उस आवश्यक कार्य का भी उल्लेख किया है। साथ ही आपने उल्लेख किया था कि जोड़ने/बदलने/पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक कार्य प्रगति पर है । इस कार्यालय (बीएमसी का कार्यालयल) ने 20।10।2021 को साइट का निरीक्षण किया है और यह देखा गया है कि आपने अभी तक स्वीकृत योजना के अनुसार काम शुरू नहीं किया है।'
 
Notice: सोनू सूद को बीएमसी ने भेजा अवैध निर्माण हटाने का नोटिस, एक्टर ने दिया जवाब




 

9 of 10
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
कांटा लगा गर्ल और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर खुलकर हर मुद्दे पर बात करते हुए भी देखा गया है। शेफाली का यही बिंदास अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। हाल में ही शेफाली ने एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया। शेफाली बचपन से गंभीर बीमारी की शिकार हैं। जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री में काम नहीं कर पाती। चलिए जानते हैं शेफाली किस बीमारी से जूझ रही हैं और उन्हें किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांटा लगा गाना साल 2002 में आया था। ये गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ था कि शेफाली जरीवाला रातों रीत स्टार बन गई थीं। इस गाने के बाद सभी को लगा था कि शेफाली बॉलीवुड में जल्द ही जगह बना लेंगी। लेकिन उससे उलट शेफाली अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गई। यहां तक की कई बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर होने के बाद भी वह लाइमलाइट से दूर हो गई।
 
Kanta Laga Girl: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला, बयां किया दर्द




 
विज्ञापन

10 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक अपने दोस्त थॉम शेरे के निधन से दुखी हैं। उन्होंने सोमवार को बियॉन्ड टाइप 1 के सीईओ थॉम शेर के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पति निक जोनास द्वारा साझा पोस्ट को शेयर किया और थॉम के अवसान पर शोक संवेदना प्रकट की। पति निक जोनास की पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'बहुत जल्द चला गया, थॉम शेर ... आपको याद किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना।' वहीं, निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में थॉम के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने अपने दोस्त के निधन पर पुरानी तस्वीर शेयर कर शोक जताया था। निक ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वह थॉम के अप्रत्याशित निधन से दुखी हैं। इस फोटो के कैप्शन में निक ने लिखा था, थॉम शेर द बियॉन्ड टाइप 1 के प्रेसिडेंट और सीईओ के अप्रत्याशित निधन से बहुत दुखी हूं। मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं कि थॉम को लगभग 7 साल से जानता था। मुझे उस काम पर बहुत गर्व है जो हमने किया है। टाइप 1 मधुमेह वाले लोगों के लिए वकील। वह एक महान सहयोगी, सलाहकार और सभी के मित्र थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
 
Priyanka Chopra Nick: दोस्त थॉम के निधन से दुखी हैं प्रियंका-निक, लिखा- तुम्हें याद किया जाएगा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें