बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। वह पिछले साल सलमान खान की फिल्म रेस 3 में दिखाई दी थीं। कमजोर कहानी और निर्देशन के चलते ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : file photo
रेस 3 के बाद अभी तक जैकलीन फर्नांडिस किसी भी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई नहीं दी हैं। इस बीच जैकलीन सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने जिंदगी में हुईं गलतियों को लेकर इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
3 of 5
jacqueline fernandez
हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'मेरे लिए सबसे बड़ी गलती इस बात की चिंता करने में थी कि लोग क्या सोचेंगे और कहेंगे ? यह वाक्य तुम्हारे उन ढेर सारे सपनों को मार देता है जो दुनिया में हर जगह होते हैं।'
4 of 5
tiger shroff and jacqueline fernandez
- फोटो : social media
अपनी बात को पूरा करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा- 'सबसे बड़ी बात ये होती हैं कि आप खुद के लिए क्या सोचते और कहते हैं। ये तुम्हारी जिंदगी है। दूसरों के लिए जीने से अच्छा है खुद के लिए जीयो।' जैकलीन फर्नांडिस के फैंस पोस्ट में मौजूद उनके इन विचारों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वहीं मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जैकलीन फर्नांडिस साल 1982 में आयी फिल्म अर्थ के रीमेक में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में जैकलीन को एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का रोल मिल सकता है। हालांकि इस मामले में अभी जैकलीन का कोई बयान सामने नहीं आया है।