फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 साल बाद माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' पर थिरकेंगी जैकलीन, पहला लुक आया सामने

Fri, 16 Mar 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडीस
पिछले कुछ सालों में जैकलीन ने कई फिल्मों में सुपरहिट रीमिक्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। जिनमें ‘धन्नो’, ‘टन टना टन’ और ‘ऊंची है बिल्डिंग’ जैसे हिट गाने हैं। अब एक बार फिर जैकलीन एक मशहूर गाने के रीमेक में अपनी अदाओं का जादू बिखेरने आ रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
जी हां, दरअसल जैकलीन फिल्म ‘बागी 2’ में माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'एक दो तीन' के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड की डांसिंग डिवा माधुरी दीक्षित के इस आइकॉनिक गाने को इस बार अहमद खान कोरियोग्राफ करेंगे। बता दें कि मूल गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान थीं उस वक्त अहमद खान उनके असिस्टेंट हुआ करते थे। वहीं गाने में गणेश आचार्या एक बैकग्राउंड डांसर थे। इस गाने में जैकलीन का पहला लुक जारी किया गया है। जिसमें जैकलीन ने माधुरी की तरह ही पिंक और येलो कलर की ड्रेस पहनी है।

विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन
सरोज खान के आशीर्वाद के साथ अहमद खान इस चार्टबस्टर गाने को मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए तैयार हैं। अहमद खान और जैकलीन फर्नांडीस इससे पहले ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘लत लग गई’ और ‘जुम्मे की रात’ में एक साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों से एक बार फिर सुपरहिट गाने की उम्मीद है। जैकलीन फिलहाल सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

4 of 5
जैकलीन
इससे पहले जैकलीन ने कहा था कि, 'मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि निर्देशक अहमद खान, साजिद नाडियाडवाला और मास्टरजी गणेश आचार्या ने मुझे यह मौका दिया। मैं हमेशा से जानती थी कि मैं कभी भी माधुरी दीक्षित से मैच नहीं कर पाऊंगी और ऐसा कुछ करने की मैं कभी कोशिश भी नही कर सकती क्योंकि आप माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्री को कभी दोहरा नहीं सकते हैं। यहां सिर्फ एक ही माधुरी दीक्षित हैं और यह मेरी तरफ से उनको ट्रिब्यूट है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
जैकलीन ने अभी तक जितने भी गाने के रीमिक्स वर्जन में काम किया है वह गाना सुपरहिट रहा है। गाने में जैकलीन के परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हुई है। ऐसे में अब जैकलीन ‘एक दो तीन’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें