इससे पहले जैकलीन ने कहा था कि, 'मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि निर्देशक अहमद खान, साजिद नाडियाडवाला और मास्टरजी गणेश आचार्या ने मुझे यह मौका दिया। मैं हमेशा से जानती थी कि मैं कभी भी माधुरी दीक्षित से मैच नहीं कर पाऊंगी और ऐसा कुछ करने की मैं कभी कोशिश भी नही कर सकती क्योंकि आप माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्री को कभी दोहरा नहीं सकते हैं। यहां सिर्फ एक ही माधुरी दीक्षित हैं और यह मेरी तरफ से उनको ट्रिब्यूट है।'