फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश के प्रिंस के साथ था जैकलीन का अफेयर, टीवी रिपोर्टर से बन गईं हीरोइन

Fri, 11 Aug 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
जैकलीन
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीस का आज 33वां जन्मदिन है। मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फिल्मों में आने से पहले टीवी रिपोर्टर का काम करती थीं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन

2 of 6
जैकलीन
जैकलीन ने साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक' और 'फ्लाइंग जट' जैसी फिल्में की थीं। इसके अलावा जैकलीन ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 9' भी जज किया था।

पढ़ें- PHOTOS: सलमान के पास हैं दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते, हर महीने इन पर खर्च करते हैं लाखों रुपए
विज्ञापन

3 of 6
jacqueline fernandez
जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं। वहीं उनकी मां एयर होस्टेस थीं। जैकलीन ने 14 साल की उम्र से ही टीवी शो होस्ट करने शुरू कर दिए थे। टीवी रिपोर्टर की नौकरी के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।

पढ़ें- बिना फिल्में किए हर साल 100 करोड़ कमाते हैं सुनील शेट्टी, राजाओं की तरह जीते हैं लाइफ

4 of 6
जैकलीन
जैकलीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। लेकिन जब जैकलीन को साल 2011 में फिल्म 'हाउसफुल' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन

5 of 6
जैकलीन
उनके रिश्ते के टूटने का कारण डायरेक्टर साजिद खान थे। इस फिल्म के दौरान जैकलीन का अफेयर साजिद से हो गया। भारतीय मीडिया में जैकलीन और साजिद की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। साल 2013 में साजिद और जैकलीन का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन
फिल्मों के अलावा जैकलीन सोशल वर्क भी खूब करती हैं। जैकलीन 'पेटा' से जुड़ी हुई हैं। इसलिए आज पेटा की ओर से जैकलीन को जन्मदिन की बधाई भी दी गई हैं। फिलहाल जैकलीन अपनी अपकमिंग मूवी 'जुड़वा 2' की शूटिंग कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें