फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदियों में एक ही बार पैदा होता है अमिताभ बच्चन जैसा स्टार, ये किस्सा बयां कर रहा उनकी बादशाहत

Fri, 11 Aug 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
अमिताभ बच्चन
देश को आजाद हुए 70 साल होने वाले हैं। आजादी से चार साल पहले भारत में एक ऐसे सितारे का जन्म हुआ था जिसे आज मेगा स्टार कहा जाता है। मेगा स्टार से तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी कर रहे हैं। जी हां, बात हो रही है अमिताभ बच्चन की।
विज्ञापन

2 of 10
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन सदी के महानायक के नाम से जाने जाते हैं। ये नाम उन्हें यूं ही नहीं मिला। काफी स्ट्रगल और रिजेक्‍शन झेलने के बाद उन्हें ये कामयाबी मिली है। कामयाबी भी ऐसी कि 74 साल के होने पर भी उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं।

पढ़ें- आजाद से 18 साल बड़ा है आमिर खान का बेटा जुनैद, सौतेली मां के साथ हैं ऐसे रिश्ते
 
विज्ञापन

3 of 10
अमिताभ बच्चन
समय के साथ अमिताभ का चार्म बढ़ता गया और साल 2013 में उन्हें स्टार ऑफ द मिलेनियम चुना गया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म फेयर की तरफ से दिया गया था। स्टार ऑफ द मिलेनियम का मतलब है कि हजार सालों में उनके जैसा स्टार नहीं हुआ।

पढ़ें- फिल्म के लिए शूट की गई थी इस एक्ट्रेस की असली डिलीवरी, लेबर रूम में लगाए गए थे तीन कैमरे

4 of 10
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी भारत ही नहीं पूरी दुनिया में है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। अब आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा एक बेहतरीन किस्से से लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
amitabh bachchan
एक व्यक्ति साइकिल से दुनिया की सैर करने निकला। जब वह अरब पहुंचा तो वहां लुटेरों ने उसे बंधक बना लिया और सारा सामान लूट लिया। इसके बाद वो बहुत मुश्किल से उन्हें समझा पाया कि वह Indian है। इंडिया का नाम सुनते ही लुटेरों के मुंह से एक ही नाम निकला 'अमिताभ बच्चन'।
विज्ञापन

6 of 10
अमिताभ बच्चन
अमिताभ का नाम सुनते ही उस व्यक्ति को राहत मिली। फिर उसने लुटेरों को अमिताभ की फिल्‍म का एक गाना भी सुनाया। इसके बाद लुटेरों ने उस व्यक्ति का सारा सामान लौटा दिया और सकुशल छोड़ दिया।
विज्ञापन

7 of 10
special story: today is jayaprakash narayan and amitabh bachchan birthday
पतले-दुबले और लंबे होने के कारण उन्हें फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया जाता था। लेकिन जब अमिताभ की फिल्म 'जंजीर' हिट हुई तो उनके घर के बाहर ऐसे-ऐसे डायरेक्टर की भी लाइन लगने लगी जो उन्हें काम देने से मना करते थे। 

8 of 10
अमिताभ बच्चन
 बॉलीवुड के इस चमकते सितारे के जीवन मे एक ऐसा समय भी आया जब इसकी चमक कम होने लगी। फिल्मों का जोर कम होने लगा और आने वाली फिल्में असफल होने लगीं। अमिताभ की एक साथ कई फिल्में फ्लॉप होने से वो घोर निराशा में चले गए। यहां तक कि उन्होंने फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया।

9 of 10
अमिताभ बच्चन
तभी साल 2000 उनके लिए एक नया सूरज लेकर उगा। इसी साल अमिताभ को दूरदर्शन के चैनल स्टार प्लस पर एक ब्रिटिश शो WHO WANT TO BE A MILLIONAIRE के हिन्दी संस्करण यानी 'कौन बनेगा करोड़पती' में काम करने का ऑफर मिला।
विज्ञापन

10 of 10
अमिताभ बच्चन
इस शो ने अमिताभ की जिंदगी बदल दी। ये शो सुपरहिट रहा। इससे अमिताभ की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी और उन्होंने अपने सारे कर्ज उतार दिए। आज भी इंडस्ट्री में हर कोई अमिताभ के साथ काम करने को बेताब रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें