जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं जो मूलत: वहीं के रहने वाले हैं जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन की मां एक एयर होस्टेस थीं। चार भाई- बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं, उनकी एक बहन और दो बड़े भाई हैं। जैकलीन का रुझान शुरू से ही एक्टिंग और फिल्मों की ओर था। बहरीन में उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में एक कार्यक्रम को होस्ट किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और सोचती थीं कि किसी दिन वो मूवी स्टार होंगी। फिल्मों में आने की रुचि को देखते हुए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग भी ली।