फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संजू’ के लिए मुन्ना भाई बन गए रणबीर कपूर, 5वें दिन आ गया 5वां पोस्टर देखिएगा जरूर

Fri, 04 May 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर का पांचवा लुक सामने आया है। ये लुक संजय दत्त के मुन्ना भाई फिल्म जैसा है। पोस्टर में रणबीर येलो शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स में दिखाई दे रहे हैं। हाथों में घड़ी और ब्रेस्लेट पहनें रणबीर हु-ब-हु संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sanju
इससे पहले संजय दत्त का 90 के दशक का लुक सामने आया था। 90 का दशक संजय दत्त के लिए काफी मुश्किलों भरा था। 1993 में संजय दत्त को जेल जाना पड़ा साथ ही माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर की भी चर्चा थीं। यह वही दशक था जब संजय दत्त की 50 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई थी।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sanju
आपको बता दें कि संजय दत्त के लुक में रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वह संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। 

4 of 5
फिल्म- संजू
यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी पर्दे पर उतार दिया है। फिल्म में रणबीर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना और दिया मिर्जा लीड रोल में होंगे। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें