'कल किसने देखा' और 'फालतू' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले जैकी भगनानी अचानक चर्चा में आ गए है । जैकी फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं । जैकी आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'वेलकम 2 कराची' में नजर आए थे ।
विज्ञापन
2 of 5
Jackky Bhagnani
इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्में प्रोड्यूस जरूर कीं लेकिन एक्टिंग में सिक्का नहीं जमा पाए । हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर गंदे कपड़ों में डस्टबिन उठाते देखा गया । इतने बड़े प्रोड्यूसर के बेटे को कचरा उठाते देख हर कोई हैरान रह गया ।
विज्ञापन
3 of 5
Jackky Bhagnani
जैकी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । लेकिन जैकी के फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है । दरअसल, जैकी अाजकल एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं । यह उसी फिल्म का एक सीन था । जिसमें जैकी डस्टबिन उठाते दिख रहे हैं ।
4 of 5
Jackky Bhagnani
फिल्म का नाम या कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है । ये तस्वीरें उस वक्त क्लिक की गईं जब जैकी भगनानी मुंबई के बांद्रा में शूटिंग कर रहे थे । जैकी भगनानी जल्द ही फिल्म 'मित्रों' में नजर आने वाले हैं । फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी ।
बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकी को चोट लग गई थी । एक सीन में जैकी को भागना था । तभी वह फिसलकर बुरी तरह गिर पड़े. जिसके बाद उनके घुटने छिल गए ।दर्द के बावजूद जैकी ने सीन पूरा किया था ।