डिप्रेशन से जूझ रहे कपिल शर्मा बीते कुछ समय से कई विवादों से घिरे हुए हैं। इन सबके बीच खुद को संभालते हुए कपिल एक बार फिर से टीवी के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी। पहले शो के सुपरहिट होने के बाद बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म भी हिट रही थी। लेकिन समय के साथ उनके साथ कुछ ऐसे विवाद जुड़े जिसने उन्हें अर्श से फर्श तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
2 of 6
kapil sharma
कपिल शर्मा का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। एमएच 1 के कॉमेडी शो 'हंसदे हंसांदे रओ' से शुरूआत की। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 'द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज' के रूप में मिला। यह उनका नौवां रियलिटी टेलीविजन शो था, जो उन्होंने जीता। इसके बाद 'कॉमेडी सर्कस' में हिस्सा लिया। इस शो में कपिल की काफी तारीफ की गई। इसके बाद कपिल ने अपने बल पर अपना खुद का पहला शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' साल 2013 में लाए।
विज्ञापन
3 of 6
Kapil sharma
इस शो ने कपिल को कामयाबी की उन बुलंदियों पर पहुंचा दिया जहां पर पहुंचना हर किसी सपना था। साल 2013 से 2016 तक इस शो ने मानों टीवी की दुनिया में तहलका ही मचा दिया था। इस शो के दौरान ही कपिल ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। कपिल शर्मा की पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कपिल लीड रोल में थे और उनके साथ चार हीरोइनों ने जमकर कॉमेडी का तड़का लगाया। कपिल की पहली फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला।
4 of 6
Firangi
इस फिल्म के बाद कपिल कपिल की 'फिरंगी' फिल्म आई लेकिन वह बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से कपिल थोड़े निराश जरुर थे। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह वक्त कपिल के काफी मुश्किल भरा था क्योंकि साल 2016 में कपिल का निजी चैनल से विवाद होने की वजह से उन्होंने अपना शो दूसरे चैनल पर प्रसारित करने का सोचा। यह हुआ भी लेकिन उस वक्त से ही कपिल का नाम विवादों से जुड़ने लगा था।
विज्ञापन
5 of 6
कपिल सुनील
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इस चैनल पर कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो नाम से अपने शो को ऑनएयर किया था। इस शो के दौरान कपिल का शो में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर से ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच के तनाव की खबरें आने लगी। सुनील के शो छोड़ते ही 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी लगातार गिरने लगी थी। इसके बाद कपिल शर्मा का यह शो भी ऑफ एयर हो गया।
इसके बाद कपिल साल 2018 में 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शो लेकर आए लेकिन इस शो के दौरान कपिल के बर्ताव पर सवाल उठना शुरू हो गया। कपिल ने पहले 'हिचकी' फिल्म को प्रमोट करने आईं रानी मुखर्जी को घंटों इंतजार करवाया फिर खुद ही शूट कैंसिल कर दिया। इसके बाद पत्रकार से गाली गलौच की बात भी सामने आ गई। यहां तक की गर्लफ्रेंड गिन्नी से भी कपिल के मनमुटाव की खबरें आईं। इन खबरों ने कपिल की पॉपुलैरिटी पर तो असर डाला ही साथ ही शो भी ऑफ एयर हो गया। कपिल की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं जिसमें वह काफी मोटे दिखाई दिए। कहा जा रहा है कि कपिल डिप्रेशन से उबरने का प्रसास कर रहे हैं।