फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ को कई साल बाद याद आए 'लखन', बोले- 'भतीजी की शादी है राम जरूर जाएगा'

Fri, 04 May 2018 09:49 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anil and jackie
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में 'राम-लखन' की जोड़ी के तौर पर ही जाना जाता है। इन दिनों कपूर खानदान में सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर है। यहां तक कि शादी के कार्ड भी बंट गए हैं। ऐसे में जब जैकी श्रॉफ से सोनम कपूर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे जानकर अनिल कपूर को अपने इस दोस्त पर फक्र जरूर महसूस होगा।
विज्ञापन

2 of 5
जैकी श्राॅफ - फोटो : अमर उजाला
जैकी श्रॉफ जल्द ही 'फेMous' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस दौरान जब मीडिया ने सोनम कपूर की शादी में जाने का सवाल उनसे किया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जैकी ने कहा - 'सोनम मेरी भतीजी की तरह है। यह मेरे भाई की बेटी की शादी है।मैं जरूर जाऊंगा। आखिरकार अनिल मेरा लखन है। अगर राम ही नहीं जाएगा तो और कौन जाएगा।?'
विज्ञापन

3 of 5
Anil Kapoor
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में इन दोनों की फिल्म 'राम-लखन' रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में जैकी ने अनिल कपूर के बड़े भाई राम का रोल निभाया था तो वहीं अनिल ने लखन का। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में 'राम-लखन' के नाम से फेमस हो गई। 

4 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर की शादी के लिए जैकी काफी एक्साइटेड हैं। इस बात का अंदाजा उनके बयान से लगाया जा सकता है। सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में फेमस बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हो रही है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अनिल कपूर के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मीडिया में पहले सोनम कपूर की शादी की तारीख को लेकर असमंजस था, लेकिन बाद में कपूर खानदान की तरफ से शादी के बारे में आधिकारिक बयान जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बात करें तो उनकी फिल्म 'फेMous' 1 जून को रिलीज हो रही है। इसमें जैकी के अलावा जिमी शेरगिल, माही गिल ,के के मेनन और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को करण ललित भुटानी ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें