फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ बोले: मेरी मां चली गई, बाबा चले गए... मैं भी चला जाऊंगा, जानें क्यों कही अभिनेता ने ये बात? देखें वीडियो

Fri, 07 Jan 2022 08:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता हैं, जो अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जैकी श्रॉफ ने इस इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके बोलने के अंदाज को भी पसंद करते हैं। हर किसी को उनकी जिंदादिली काफी पसंद आती है और इसी वजह जहां पर जैकी श्रॉफ जाते हैं वहां सबको खुश कर देते हैं। हाल ही में, जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता जीने और मरने की बात कर रहे हैं। वीडियो की खास बात ये है कि अभिनेता इसमें खुलकर जीने की बात कर रहे हैं, क्योंकि मौत का भरोसा नहीं है।
 
जैकी श्रॉफ का ये वीडियो पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता कहते हुए दिख रहे हैं, ‘मेरी मां मरी, बाबा मर गए और भाई भी चला गया। एक-एक करके सब चले गए।’
विज्ञापन

2 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘हम लोग आए और हम भी चले जाएंगे एक दिन। अब सब कुछ लेकर घूमना नहीं है। मेरी जिंदगी से तीन लोग चले गए और तीन नए आ गए। कृष्णा आईं, टाइगर आया और एक औरत भी आईं। इसी से लाइफ बैलेंस होती है। एक दिन आएगा मैं भी चला जाऊंगा और तब कोई नया आएगा।’
 
विज्ञापन

3 of 5
जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘ये कहानी चलती रहेगी और इसे ही जिंदगी कहते हैं। आस-पास गम देखें तो अपना गम बहुत कम है भाई... याद रखना ये बात। कभी रोना मत कि मुझे ये नहीं मिला वो नहीं मिला या मेरी उम्र हो गई और मुझे अब तक काम नहीं मिला। अच्छे-अच्छे लोग चले जाते हैं कोई किसी को याद नहीं रखता। इस दुनिया में जो जिसके लिए पैदा हुआ है वो उसकी जिंदगी में होगा। सब खुश है अपनी जगह।’

4 of 5
जैकी श्रॉफ का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के आखिर में जैकी श्रॉफ कहते हैं, ‘गम सबके पास है। मरना सबको है। माता-पिता से प्यार करना या बच्चों से प्यार करना। लेकिन एक दिन जाना सबको है। दिल टूटता है लेकिन रोते रहने का काम नहीं है क्योंकि अगर रोते रहेंगे तो हमेशा रोते ही रहेंगे इसलिए एनर्जी बढ़ाओ, ऐसे जियो की लोग याद रखें। अपने चेहरे पर स्माइल रखो हमेशा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में अनगिनत हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘स्वामी दादा’, ‘हीरो’, ‘अंदर बाहर’, ‘युद्ध’, ‘तेरी मेहरबानियां’ जैसी हिट फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें