dinesh lal yadav
- फोटो : instagram/dinesh lal yadav
चुपके से करिश्मा की फिल्म देखने गए थे निरहुआ-
जब दिनेश लाल यादव पढ़ाई करते थे, तो उस दौरान वे एनसीसी कैंप के कैडर थे। एक बार एनसीसी कैंप के दौरान उन्हें पता चला कि सिनेमाघर में करिश्मा कपूर की फिल्म लगी है। बस फिर क्या था निरहुआ ने ठान ली कि वे रिलीज के पहले दिन ही करिश्मा की फिल्म देखकर आएंगे, क्योंकि वे हर बार रिलीज के पहले दिन करिश्मा की फिल्म देखने का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एनसीसी कैंप में मौजूद हवलदार से झूठ बोला कि उन्हें जरूरी सामान लेने के लिए बाहर जाना है। इसलिए हवलदार ने उन्हें एक घंटे के लिए छुट्टी दे दी थी, लेकिन निरहुआ को तो असल में फिल्म देखनी थी। इसलिए वे सीधे सिनेमाघर पहुंचे और पूरी फिल्म देखने के बाद वापस आए।