Twinkle and Jackie Shroff
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी ने बताया कि 17 साल की उम्र में मेरे भाई की मृत्यु हो गई थी। घर से बाहर जाते वक्त पिता ने उसे चेतवानी देते हुए बाहर न जाने की सलाह दी थी। पिताजी ने कहा था कि आज खराब दिन है, मत जाना बाहर। लेकिन उसने उनकी बात को अनसुना कर दिया और काम पर चला गया। सेंचुरी मिल्स के बाहर समुद्र है, वहां एक व्यक्ति डूब रहा था, भाई को तैरना नहीं आता था। लेकिन फिर भी वह उस शख्स को बचाने के लिए समुद्र में कुद गया। वो शक्स तो बच गया लेकिन मेरा भाई डूब गया।