जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर के इस कमेंट पर अपना जवाब दिया। जैकी ने कहा, 'अपने बड़े भाई की ओर देखना बहुत सामान्य है। लेकिन मैं जानता हूं कि वह एक ऐसा इंसान है जो मेरी बहुत परवाह करता है। उसका दिल बिल्कुल साफ है और वह जो महसूस करता है बोलता है। जब अनिल कपूर जैसी क्षमता वाला इंसान आपके लिए कुछ कहता है और क्रेडिट देता है, तो इससे मुझे बहुत सम्मान महसूस होता है।'