फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas Kriti Dating: अनुष्का शेट्टी नहीं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे प्रभास, नाम जान रह जाएंगे हैरान

Sun, 18 Sep 2022 09:58 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक कृति सेनन बीते कई समय से अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कृति सेनन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक कृति सेनन बीते कई समय से अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर बीते कई समय से लगातार बज बना हुआ है। इसी बीच अब दोनों कलाकारों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कृति और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है। फिलहाल यह खबर काफी सुर्खियों में छाई हुई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सनी, प्रभास, कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही सामने आई इस खबर ने फिल्मी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। दरअसल, कृति और प्रभास की डेटिंग की खबरें मशहूर चैट शो कॉफी विथ करण के बाद से शुरू हुई। दरअसल, शो में नजर आईं कृति ने शो में कॉलिंग सेग्मेंट के दौरान प्रभास को कॉल किया था। इस दौरान लोगों को दोनों से बीच खाक बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसके बाद से ही उनके इस खास बॉन्ड की चर्चा होने लगी। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है प्रभास और कृति एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की कलाकार एक-दूसरे के लिए काफी स्ट्रॉन्ग फीलिंग रखते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
प्रभास-कृति - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म आदिपुरुष के सेट पर दोनों का यह बॉन्ड मजबूत हुआ है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कृति और प्रभास की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में उनके इस रिश्ते को लेकर अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है। दरअसल, लंबे समय से प्रभास का नाम साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जा रहा था। ऐसे में अब कृति संग उनके रिश्ते की खबर सुन हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुत्रों ने बताया कि दोनों का बॉन्ड इतना गहरा हो गया है कि वह एक-दूसरे को कॉल और मैसेज करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों कलाकार एक-दूसरे के लिए खास फीलिंग्स रखते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि बीते साल एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने प्रभास के बारे में बात करते हुे कहा था कि उन्हें पहले प्रभास काफी शाई लगे थे, लेकिन जब उन्होंने बाते शुरू की तो पता चला कि वह काफी फ्रैंक हैं। फिल्म की बात करें तो आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। कृति और प्रभास के अलावा फिल्म में सैफ अली खान भी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें