फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉर' का टीजर देख भावुक हुए जैकी, बताया- 3 साल के टाइगर को कैसे संभालते थे ऋतिक

Tue, 16 Jul 2019 10:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jackie Shroff - फोटो : Social Media
यशराज फिल्म्स ने इस साल दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर की टीजर सोमवार को जारी कर दिया। इस टीजर में दर्शकों को टाइगर और ऋतिक का दमदार एक्शन देखने को मिला, जिसके बाद अब ये उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म साल की सबसे बड़ी सुपरहिट हो सकती है। इस टीजर के बाद टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ का रिएक्शन आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Tiger Shroff Jackie Shroff - फोटो : twitter
ट्विटर पर जैकी श्रॉफ ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे वो पल याद है जब ऋतिक, फिल्म किंग अंकल के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में थे। उस समय टाइगर काफी छोटे थे।'
विज्ञापन

3 of 5
war teaser - फोटो : Twitter
जैकी श्रॉफ ने आगे लिखा, 'मुझे अभी भी याद है किस तरह से ऋतिक मेरे बेटे की देखभाल करते थे। अब इस फिल्म में दोनों का सामना देखने को मिलेगा। टाइगर का सामना फिल्म में उस एक्टर से है जिसे वे काफी पसंद करता है।'
 

 

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि ये किस्सा राकेश रोशन की फिल्म किंग अंकल की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ हीरो थे और ऋतिक फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर रहे थे। उस वक्त टाइगर श्रॉफ की उम्र केवल 3 साल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan and Rakesh Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता राकेश रोशन की फिल्मों को असिस्ट करके की थी। उनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है भी ऋतिक असिस्ट करने वाले थे। इस फिल्म में राकेश, शाहरुख खान को कास्ट करने वाले थे, लेकिन शाहरुख ने सलाह दी कि ये फिल्म ऋतिक को करनी चाहिए, जिसके बाद उन्होंने ये फिल्म की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें