फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: पति के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया करियर, शादी के बाद अपनाया अलग धर्म

Tue, 16 Jul 2019 06:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamna Sharif - फोटो : instagram
टीवी में 'कहीं तो होगा' सीरियल की कशिश तो आपको याद ही होगी । इस सीरियल में लीड रोल कर कशिश ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक-दो सीरियल में काम करने के बाद कशिश ने ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर लिया। लंबे समय से वो लाइम लाइट से दूर हैं। 16 जुलाई 1982 को मुंबई में जन्मी आमना शरीफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
aamna sharif
10 साल तक टीवी इंडस्ट्री में रहने के बाद आमना ने 2013 में करियर छोड़ने का फैसला लिया। आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली। इससे पहले कई सालों से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद आमना ने हिंदू धर्म अपना लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
aamna sharif
अब आमना पारिवारिक जिंदगी में बिजी हैं। आमना 2015 में एक बेबी ब्वॉय की मां बनी थीं। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है। आमना की शादी से पहले उनकी कई एक्टर्स के साथ नजदीकियों की खबर मीडिया में आई थीं। 

4 of 5
aamna sharif
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव खंडेलवाल के साथ उनके लिंक अप की खबरें भी आम हो गई थीं। अपना एक्टिंग करियर छोड़ने से पहले आमना कई म्यूजिक एलबम में भी काम कर चुकी हैं। आमना ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamna sharif
आमना साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' में नजर आई थीं। फिल्म 'एक विलेन' में आमना ने रितेश देशमुख की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा 'आलू चाट', 'आओ विश करें' और 'शक्ल पे मत जा' जैसी फिल्में आमना की एक्टिंग लिस्ट में शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें