फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ को इन 10 किरदारों ने बनाया करिश्माई सितारा, 36 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे 'जग्गू दादा'

Fri, 01 Feb 2019 08:48 AM IST
Mishra Mishra मुंंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
jackie shroff
36 साल हो गए मुंबई के तीन बत्ती इलाके के एक युवा को हिंदी सिनेमा में बिना किसी सिफारिश के सुपरस्टार का तमगा पाए। विज्ञापन की दुनिया से आकर रुपहले परदे पर छा जाने वाले जग्गू दादा यानी जय किशन काकूभाई श्रॉफ उर्फ जैकी श्रॉफ ने अब तक 220 फिल्में की हैं और बेटे टाइगर श्रॉफ के कामयाब हीरो बन जाने के बाद भी उनमें अब भी गजब की ऊर्जा कायम है। जैकी ने हिन्दी के अलावा कोंकणी, कन्नड़, मराठी, उड़िया, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। जैकी हमेशा से ही अपने अलग स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। 61 साल के हो चुके जैकी की ये 10 फिल्में उनके करियर में मील का पत्थर हैं। जानते हैं हिंदी सिनेमा के इन 10 दमदार किरदारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
border
बॉर्डर (1997)
किरदार - आनंद बाजवा "एंडी"
बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। जिसका निर्माण और निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस साल आई फिल्म दिल तो पागल है के बाद बॉर्डर उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को पैंतालिसवे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 11
agni sakshi
अग्नी साक्षी (1996) 
किरदार- सूरज कपूर
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था पार्थो घोष ने और यह विदेशी फिल्म स्लीपिंग विद द ऐनेमी पर आधारित थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नान पाटेकर और मनीषा कोइराला मख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को उस साल की पांच सुपर हिट फिल्मों मे शामिल किया गया था। 

4 of 11
rangeela
रंगीला (1995) 
किरदार- राज कमल
फिल्म को डायरेक्ट किया था राम गोपाल वर्मा ने और फिल्म में जैकी एक सपोर्टिंग रोल में थे, और मुख्य भूमिकाओं में आमिर खान व उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी और इसे सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले थे। जिनमे जैकी को बेस्ट सपोर्टिंग रोल और राम गोपाल वर्मा को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

5 of 11
love story
1942 अ लवस्टोरी (1994)
किरदार- शुभशंकर
इस फिल्म में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और प्राण अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी ब्रिटिश काल की है,  जैकी श्रॉफ की एक्टिंग को काफी सराहा गया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर  फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के गाने बेहद पसंद किए गए थे । 
विज्ञापन

6 of 11
jackie shroff
गर्दिश (1993)
किरदार- शिव साठे
फिल्म की कहनी एक पुलिसवाले पर आधारित है जो अपने पिता पर हुड़दंगियों द्वारा हमला किए जाने के बाद जल्द ही एक अपराधी का रास्ता अपनाता है। उस पुलिसवाले का किरदार निभा रहे थे जैकी श्राॉफ, और उनके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया थी। यह एक साउथ फिल्म किरीदम का रिमेक थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन

7 of 11
khalnayak
खलनायक  (1993)
किरदार - राम कुमार सिन्हा
फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था सुभाष घई ने। फिल्म में जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक अपराधी बल्लू यानी संजय दत्त के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमे वह जेल से भागने की कोशिश करता है, और इंस्पेक्टर राम यानी जैकी श्रॉफ और उसकी प्रेमिका अधिकारी गंगा यानी माधुरी द्वारा बल्लू को पकड़ने का प्रयास किया जाता है। 

8 of 11
parindaa
परिंदा (1989)
किरदार- किशन
इस फिल्म को लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट  विधु विनोद चोपड़ा ने। फिल्म में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में जैकी का नाम किशन है जो डॉन अन्ना यानी नाना पाटेकर के लिए काम करता है। किशन का भाई करन यानी अनिल कपूर अपनी पढ़ाई पूरी करके विदेश से वापस लौटता है, और इसी बीच अन्ना के आदमी करन के दोस्त की हत्या कर देते हैं, जिसके चलते किशन को अन्ना के खिलाफ रंजिश हो जाती है। जैकी को इस फिल्म के लिए  बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। 

9 of 11
ram lakhan
राम लखन (1989)
किरदार - राम प्रताप सिंह
फिल्म में जैकी के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दिक्षित, परेश रावल, डिंपल कपाड़िया, अमरीश पुरी, राखी और अनुपम खेर थे। जैकी एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे थे जिसका नाम राम है और उनके भाई का किरदार निभा रहे थे, अनिल कपूर जिनका नाम था लखन।  राम लखन उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।

10 of 11
karmaa
कर्मा (1986)
किरदार - बैजू ठाकुर
अनुपम खेर इस फिल्म में एक आतंकवादी संगठन चलाते हैं, जो जेल में बंद है और वहां से भागते वक्त जेल में बम से हमला कराता है। उस जेल के इंचार्ज  दिलीप कुमार के बेटों की उस बम हादसे में मौत हो जाती है। जिसके बाद वह तीन कैदियों  नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को लेकर आतंकियों का खात्मा करते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
hero
हीरो (1983)
किरदार - जैकी दादा
देखा जाय तो यह जैकी श्रॉफ की वो फिल्म थी जिसने उनके करियर की शुरुआत की थी, पर इससे पहले वह फिल्म स्वामी दादा में भी एक छोटा रोल कर चुके थे। इस फिल्म को सुभाष घई ने ही डायरेक्ट किया था, और सुभाष घई ही हैं जिनकी वजह से जय किशन काकुभाई श्रॉफ से जैकी श्रॉफ बने। फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था और ये फिल्म 750 दिनों तक थियेटरों में चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें