मक्के की रोटी सरसों का साग
बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा ने मुनिकीरेती के रामझूला व स्वर्गाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ नगरी के रामझूला पुल से मां गंगा के मनमोहक नजारों का आनंद उठाया। इसके बाद कुछ पल आराम किया फिर मुनिकीरेती स्थित मशहूर चोटीवाला होटल में बैठकर मक्के की रोटी, सरसों का साग और पनीर टिक्के का स्वाद चखा।