बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ जैसे बड़े स्टार भी हैं। इस फिल्म के लिए एक और स्टार को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने एक झटके में इतनी बड़ी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जैकी श्रॉफ
इस एक्टर का नाम है जैकी श्रॉफ। जी हां, जैकी श्रॉफ ने खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था। लेकिन वो पहले ही जेपी दत्ता की 'पलटन' साइन कर चुके थे।
विज्ञापन
3 of 5
Aamir Khan
जैकी श्रॉफ को मजबूरी में इस फिल्म को रिजेक्ट करना पड़ा। जैकी को फिल्म छोड़ने का अफसोस है। जैकी श्रॉफ अब जेपी दत्ता की वॉर फिल्म 'पलटन' में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
4 of 5
aamir khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली पर रिलीज होने वाली 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ आ रहे हैं। यह फिल्म यशराज बैनर का काफी महंगा प्रोजेक्ट है।
आमिर की फिल्म 'दंगल' ने 350 करोड़ रुपए कमाए थे। उम्मीद की जा रही है यह फिल्म 400 का आंकड़ा छू लेगी। फेस्टिवल सीजन का फायदा भी फिल्म को मिलेगा। यशराज बैनर अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।