जब भी बात फिल्म 'जब वी मेट' की होती है तो दिलों-दिमाग में हर किरदार और उसका चेहरा उभरकर आ जाता है..फिर चाहें वो गीत के किरदार में करीना कपूर हों, आदित्य कश्यप के किरदार में शाहिद कपूर हों या फिर टैक्सी ड्राइवर के किरदार में ब्रिजेश काला ही क्यों ना हों...
लेकिन क्या आपको वो 'ठरकी रिसेप्शनिस्ट' याद है जो गीत को देखते ही कमेंट करता है 'कहां मिली ?'
विज्ञापन
2 of 7
टेडी मौर्या
मात्र कुछ मिनट के उस सीन में ही वो 'ठरकी रिसेप्शनिस्ट' छा गया था। दर्शक तक उसके कायल हो गए थे। आमतौर पर पूरी फिल्म करके भी एक्टर फ्लॉप हो जाते हैं, लेकिन उस चंद मिनट के रोल ने इस रिसेप्शनिस्ट को स्टार बना दिया था....पर असल में ये 'ठरकी रिसेप्शनिस्ट' कौन है और अब क्या काम करता है ?
विज्ञापन
3 of 7
टेडी मौर्या
- फोटो : Facebook
इस किरदार को निभाया था टेडी मौर्या। टेडी मौर्या असल में एक आर्ट डायरेक्टर हैं जो कई फिल्मों में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। 'जब वी मेट' में भी टेडी मौर्या बतौर आर्ड डायरेक्टर ही काम कर रहे थे, चूंकि रिसेप्शनिस्ट का रोल कोई भी एक्टर करना नहीं चाह रहा था, लेकिन वो सीन जरूरी था...
4 of 7
टेडी मौर्या
- फोटो : Facebook
ऐसे में इम्तियाज अली ने टेडी मौर्या से रिक्वेस्ट की कि वो ये रोल करे...और यहां से टेडी मौर्या की किस्मत बदल गई। चंद मिनट के उस सीन ने टेडी मौर्या और उनके किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
विज्ञापन
5 of 7
टेडी मौर्या
'जब वी मेट' से पहले टेडी मौर्या ने 1999 में आई फिल्म 'मस्त' में काम किया था, लेकिन उन्हें स्टारडम दिया 'जब वी मेट' ने। इस फिल्म ने टेडी मौर्या के लिए एक्टिंग के दरवाजे खोल दिए जिसके बाद उन्हें 'गुलाल', 'रॉकी हैंडसम', 'चलो दिल्ली' और 'लव आजकल' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
6 of 7
टेडी मौर्या
- फोटो : picssr
टेडी मौर्या बतौर एक्टर बेशक 'जब वी मेट' के जरिए चर्चा में आए, लेकिन थियेटर और आर्ट डायरेक्शन के वो बेताज बादशाह हैं। हाल ही में उन्होंने लाइव स्ट्रीट थियेटर परफॉर्म किया था जो काफी सक्सेसफुल रहा।
थियेटर की दुनिया से टेडी मौर्या करीब 21 सालों से जुड़े हुए हैं। मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर मकरंद देशपांडे के थियेटर ग्रुप अंश के साथ भी वो काम कर चुके हैं। आपको शायद यकीन ना हो लेकिन अपने कई नाटकों के लिए टेडी मौर्या सेट डिजाइनिंग से लेकर लाइटिंग और कॉस्ट्यूम तक डिजाइन कर चुके हैं।