फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के केरल बाढ़ पीड़ितों को 12 करोड़ रुपए दान करने का सच आया सामने, हीरो से बने 'जीरो'

Mon, 27 Aug 2018 10:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
केरल बाढ़ में पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज आगे आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडिस, सनी लियोनी, प्रिया प्रकाश और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में पैसे दान किए हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
salman and Jaaved Jaaferi
अब सलमान खान का नाम भी सामने आ रहा है । जावेद जाफरी ने अपने एक ट्वीट में बताया कि सलमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 12 करोड़ रुपए दान किए हैं । इस खबर के बाद लोग सलमान खान को असली हीरो बताने लगे लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सब हैरान रह गए ।
विज्ञापन

3 of 6
salman khan
जावेद जाफरी ने लिखा, 'मैंने सुना है कि सलमान खान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 12 करोड़ रुपए दान किए हैं । कितनों की दुआएं लेके चल रही हैं इसे । भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे ।' जावेद के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा ।
 

 

4 of 6
Salman Khan
कुछ ट्रोलर्स ने तो केरल के सीएम का ट्वीट भी उन्हें भेजा जिसमें बॉलीवुड स्टार्स के दान के बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई है । इस ट्वीट में सलमान खान का नाम कहीं भी नहीं था । जब जावेद को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने एक और ट्वीट किया ।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan
जावेद कहते हैं, 'मैंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैंने सलमान खान के दान करने के बारे में सुना है । क्योंकि ऐसा होना मुमकिन है कि वो इतनी राशि दान कर दें । इसलिए सिर्फ मैंने अपनी बात रखी और उन्हें सराहा । जब तक कंफर्म नहीं हो जाता तब तक के लिए मैं अपना ट्वीट वापस लेता हूं ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salman Khan
सलमान खान को हीरो बनाने के चक्कर में जावेद जाफरी को लोगों की बातें सुननी पड़ीं । बता दें कि जावेद जाफरी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म में जावेद के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी होंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें