एक्टर जावेद जाफरी कई मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। इस बार उन्होंने ऐसा कुछ लिखा कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, जावेद जाफरी ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर बना एक चुटकुला ट्वीट किया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जावेद जाफरी
जावेद जाफरी को ये मैसेज उनके दोस्त ने भेजा था। मैसेज में लिखा था- 'पतंजलि नमक का पैकेट कहता है कि ये बना है 2500 साल पुरानी हिमालय की चट्टान से। और एक्सपायरी है 2019 में। हे भगवान, बाबा बिल्कुल टाइम पर खोद लाए, नहीं तो हिमालय पर ही एक्सपायर हो जाता।'
विज्ञापन
3 of 5
जावेद जाफरी
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को ये रास नहीं आया और जाफरी को ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा कि 'क्या बेेवकूफ है... यह रॉक सॉल्ट है समुद्री सॉल्ट नहीं। अब हमारे पास स्वरा भास्कर का मेल वर्जन मिला है।'
4 of 5
जावेद जाफरी
एक यूजर ने लिखा कि 'नमक के दाने समय के साथ नमी को अवशोषित करते हैं। जल अवशोषण चट्टानों में कम होता है। कभी साइंस की पढ़ाई की है?'