'गदर 2' से दमदार वापसी करने वाले अभिनेता सनी देओल अब 'जाट' के साथ सिनेमाघरों में वापस आ रहे हैं। कुछ वर्षों तक बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों में अभिनय करने के बाद सनी देओल ने 'गदर 2' के साथ अपनी शानदार वापसी की, जो 2023 में रिलीज हुई। अब लगभग दो साल बाद अभिनेता 'जाट' में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस बीच अब चर्चा ये है कि क्या 'जाट' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी? चलिए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।