फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaadugar Trailer: सचिव के बाद जादूगर बन ओटीटी पर छाएंगे जितेंद्र कुमार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म का ट्रेलर

Mon, 20 Jun 2022 01:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जादूगर - फोटो : social media
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में आए जितेंद्र कुमार ने अपनी मेहनत और अभिनय कौशल के दम पर डिजिटल स्टार के तौर बहुत कामयाबी हासिल की है। पिछले दिनों रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'पंचायत 2' में सचिव बनने के बाद जितेंद्र कुमार जादूगर बनने जा रहे हैं। जी हां, जितेंद्र कुमार नेटफ्लिक्स की नई फिल्म 'जादूगर' में जादू करते दिखाई देंगे। पिछले दिनों मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा की थी। वहीं अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 4
जितेंद्र कुमार - फोटो : social media
जल्द रिलीज होगा ट्रेलर 
लोगों के बीच नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'जादूगर' का क्रेज जितेंद्र कुमार की वजह से डबल हो गया है। यही कारण है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है, "दो लोगों के प्यार की एक बहुत ही मैजिकल स्टोरी। रिलीज हो रहा है जादूगर का ट्रेलर।" बता दें कि कल यानी 21 जून को फिल्म का ट्रेलर सबके सामने होगा, जिसमें पहली बार 'पंचायत' के सचिवजी, जादू की दुनिया में कारनामे करते नजर आएंगे। जितेंद्र के फैंस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखाते हुए पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"मैं जादूगर के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
विज्ञापन

3 of 4
जितेंद्र कुमार, आरुषी शर्मा - फोटो : social media
टीजर में जादूगर बने नजर आए थे जितेंद्र
इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें जितेंद्र को देख फैंस काफी एक्साइटिड हो गए थे। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनी इस सीरीज में जितेंद्र कुमार एक जादूगर के रूप में नजर आएंगे, जो एक छोटे से शहर से आता है, जिसे फुटबॉल में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि अपने प्यार से शादी करने के लिए उसे एक लोकल फुटबॉल प्रतियोगिता जीतनी पड़ती है, जिसके लिए वह टीम बनाता है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज में आरुषि शर्मा ने जितेंद्र के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 15 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर हिट हैं जितेंद्र
जितेंद्र इससे पहले प्राइम वीडियो के शो पंचायत के दूसरे सीजन में नजर आए थे, जिसमें वह अभिषेक त्रिपाठी नाम का किरदार निभाते हैं। वह फुलेरा गांव में पंचायत सचिव होता है। इस शो के दोनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था, जिसमें उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। इसके अलावा जितेंद्र को कोटा फैक्ट्री में देखा गया था, जिसका तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। देश के युवा दर्शक इसका बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें