अक्षय कुमार की 'पैडमैन' फिल्म की रिलीज तारीख 9 फरवरी हो चुकी हैं। ऐसे में सबसे बड़ा फायदा जिस फिल्म को मिलेगा वह कोई और नहीं बल्कि विवादित फिल्म 'पद्मावत' है। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ यानी कि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी ऐसे में महज 6 दिन पहले फिल्म की तारीख आगे बढ़ना अपने आप में कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
2 of 4
padmavati
खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले संजय लीला भंसाली ने और वॉयकॉम 18 टीम ने 'पैडमैन' फिल्म की टीम से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भंसाली ने 'पैडमैन' की रिलीज तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था जिसे अक्षय ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 4
PadMan
हालांकि दोनों बड़े बजट की फिल्में एक ही तारीख पर रिलीज होने पर फिल्म वितरकों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई थी। ऐसे में अक्षय ने संजय और वायकॉम टीम की वजह से इतना बड़ा फेरबदल करने को राजी हो गए।
कहा जा रहा है अक्षय कुछ ही देर में अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं जिसमें वो इस बात की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में अक्षय के साथ-साथ संजय लीला भंसाली भी मौजूद रहेंगे।