फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों के घर आयकर विभाग का छापा और कंगना मामले में जावेद अख्तर ने दायर की केविएट याचिका, पांच खबरें

Thu, 04 Mar 2021 08:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
मुंबई में अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ने के बाद फैंटम फिल्मस प्रोडक्शन हाउस सुर्खियों में हैं। 'फैंटम फिल्म्स' की शुरुआत साल 2011 में हुई। उस वक्त विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना ने एक साथ काम करने का फैसला किया था। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'लुटेरा' थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में थे। इस प्रोडक्शन के बैनर तले अनुराग कश्यप ने सुपरहिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', विक्रमादित्य मोटवानी ने 'लुटेरा', ' विकास बहल ने 'क्वीन' और प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने 'ट्रैप्ड' बनाई है।


ये है अनुराग कश्यप और मधु मंटेना की कंपनी "फैंटम" का पूरा लेखा जोखा, तापसी पन्नू पर भी इनकम टैक्स का शिकंजा



 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
बॉलीवुड जगत के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में केविएट याचिका दायर की है। जावेद अख्तर ने कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई में चल रहे तीनों केस को हिमाचल प्रदेश में स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका के संबंध में केविएट दायर की है।



कंगना रणौत की याचिका पर जावेद अख्तर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की केविएट याचिका, कहा- मेरा पक्ष भी सुना जाए
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर, माधुरी दीक्षित, कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कोरोना काल में थिएटर बंद होने के चलते सिनेमा प्रेमियों का सहारा बने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स ने 2021 के लिए 41 नए टाइटल्स की घोषणा की है जिसमें 13 फिल्में,15 वेब सीरीज, चार डॉक्यूमेंट्री, छह स्टैंड अप कॉमेडी स्पेशल और तीन रियलिटी शो शामिल हैं। इसके साथ ही इंडियन प्रीडेटर सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


नेटफ्लिक्स ने 2021 के लिए की 41 नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा, फिल्मों और वेब सीरीज से भरा रहेगा ये साल

4 of 5
साक्षी मलिक - फोटो : Instagram
तांडव वेब सीरीज पर माफी मांगने के बाद अभी भी अमेजन प्राइम वीडियो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन को तेलुगु फिल्म 'वी' को हटाने का आदेश दिया है। दरअसल इस फिल्म में मेकर्स ने अभिनेत्री साक्षी मलिक की तस्वीर का इस्तेमाल बिना उनकी इजाजत के किया। हालांकि बाद में मेकर्स ने ये सीन डिलीट कर दिया।



बॉम्बे हाई कोर्ट ने तेलुगु फिल्म 'वी' को अमेजन से हटाने का दिया आदेश, अभिनेत्री की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/kanganaranaut, अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह देश में चल रहे लगभग सभी मुद्दों पर बेबाक से अपनी राय रखती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में कंगना द्वारा किया गया एक पोस्ट सुर्खियों में है। दरअसल, इस पोस्ट में उन्होंने पुराने वक्त में महिलाओं के पहनावे को सम्मानजनक बताया है। साथ ही अभिनेत्री ने आज की 'एचीवर महिलाओं' के पहनावे की भी तुलना की है।


Kangana Ranaut: दीपिका पादुकोण के विज्ञापन वाले विवाद पर कंगना रणौत का बयान, कहा-'फटी हुई अमेरिकी जींस...' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें