शाहिद कपूर-अमृता राव की साल 2003 में आई टीन-रोमांस फिल्म 'इश्क विश्क' का सीक्वल अगले साल रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के सीक्वल का नाम 'इश्क विश्क रिबाउंड' रखा गया है। जहां शाहिद के रोल को 'डीयर जिंदगी' में नजर आ चुके अभिनेता रोहित सुरेश सराफ निभाते हुए नजर आएंगे, वहीं फिल्म में एक नई हिरोइन की एंट्री होने वाली है। दरअसल, यह फिल्म इस समय बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन के बॉलीवुड डेब्यू की वजह से चर्चाओं में है। संगीतकार राजेश रोशन की बेटी, स्टेज एक्ट्रेस आखिरकार निर्देशक निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।