फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का किरदार करने वाली इशिता दत्ता की फिल्म 'सेटर्स' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग में उनके किरदार को जो तारीफें मिल रही हैं, उससे वह बहुत खुश हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने वाले माफिया पर बनी फिल्म सेटर्स में इशिता का किरदार फिल्म के मुख्य विलेन की बेटी का है जो जरूरत पड़ने पर दोनाली बंदूक उठा लेती है और जिसे इस गिरोह में काम करने वाले एक लड़के से प्यार हो जाता है।
इशिता कहती हैं, ‘फिल्मों में मेरा इरादा हौले हौले आगे बढ़ने का है और मैं किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हूं। मैं वही किरदार कर रही हूं, जिन्हें निभाते समय मैं सहज रहूं औऱ जिसके लिए मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव ना हो।’ उत्तर प्रदेश की बोली को लेकर वह बताती हैं, ‘फिल्म सेटर्स में मेरा किरदार वाराणसी का है।