बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में जान्हवी कपूर के साथ शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वह हॉलीवुड में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' साइन की है।