ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं ली है लेकिन इससे पहले ही दोनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे इन दिनों मुंबई की गलियों में खूब हो रहे हैं। दोनों का कई बार साथ में देखा गया है लेकिन हकीकत वो नहीं है जो कैमरे को दिख रही है।
विज्ञापन
2 of 7
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर
ईशान और जाह्नवनी बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करने वाले हैं। दोनों को करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करेगा। हालांकि श्रीदेवी चाहती थीं कि जाहन्वी रणबीर जैसे किसी जाने-माने एक्टर के डेब्यू करे लेकिन अब उन्हें इसी बात से संतोष करना पड़ रहा है कि जाह्नवी को धर्मा प्रोडक्शन लॉन्च करेगा।
विज्ञापन
3 of 7
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी ने करण जौहर को ये बात साफ कह दी है कि जाह्नवी को आलिया भट्ट जैसा ही लॉन्च मिलना चाहिए। अब उनकी इस बात को करण भला कैसे नहीं मानेंगे। इसलिए धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक ऐसी तरकीब निकाली है जिससे दोनों फिल्म करने से पहले ही सुर्खियों में रहेंगे।
4 of 7
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर
दोनों मराठी फिल्म 'सैरत' के हिंदी रिमेक में दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स ने उन्हें साथ में रहने और बाहर जाने को कहा है। जी हां! दोनों का साथ में इसलिए नहीं दिखाई दे रहे हैं क्योंकि दोनों का अफेयर चल रहा है बल्कि इन्हें मजबूरन ऐसा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर
जाह्नवी का ईशान को डेट करना तो दूर की बात है, वो तो ईशान को 'हेल्लो' तक नहीं बोलती हैं। दोनों को हाल ही में 'बेवॉच' की स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया था। उस मौके पर भी जाह्नवी कुछ उखड़ी-उखड़ी दिख रहीं थीं। दोनों अपने दोस्तों के साथ गए और अपने दोस्तों के साथ लौट आए।
विज्ञापन
6 of 7
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर
दोनों हॉल में अपने-अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग बैठे थे। ईशान ने तो जाह्नवी से बात भी करने की कोशिश की लेकिन ईशान की मेहनत बेकार चली गई। जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी की ही तरह शर्मीले स्वभव की हैं इसलिए उन्हें ईशान से दोस्ती करने में थोड़ा टाइम लग रहा है।
अब ये तो बड़ी ही चौंकाने वाली बात है। कहां दोनों के अफेयर की खबरें छाई रहती थीं और अब इस रिश्ते की ये सच्चाई निकल कर सामने आ रही है। अब देखना ये होगा कि मेकर्स द्वारा कि गई इनपर मेहनत फिल्म में ऊभरकर सामने आती है या नहीं।