फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे जहीर खान, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

Sun, 29 Sep 2019 12:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha sharvani - फोटो : Social Media
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने साल 2017 में एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी रचा ली थी। आज दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन एक वक्त पर जहीर, ईशा शरवानी से प्यार करते थे। ईशा बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर हैं। आज ईशा का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको ईशा और जहीर की वो अधूरी लव स्टोरी बता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जहीर खान, ईशा शरवानी
ऐसा कहा जाता है कि जहीर खान को सुभाष घई की खोज और बेहतरीन डांसर ईशा शेरवानी से प्यार हुआ था। दोनों बेइंतहा एक-दूसरे को चाहते थे और लिव इन रिलेशन में भी थे लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनों का रिश्ता निकाह की दहलीज पार नहीं कर पाया।
विज्ञापन

3 of 5
जहीर खान, ईशा शरवानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में तब हुई थी जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट रही थी। विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ईशा ने भी डांस किया था। हालांकि यह पहली नजर का प्यार नहीं था, पर दोनों के दिल में कुछ-कुछ तभी से होना शुरू हुआ।

4 of 5
ईशा शरवानी - फोटो : सोशल मीडिया
मैचों के दौरान ईशा को दर्शकों की लाइन में बैठे और जहीर के प्रदर्शन पर खुशी मनाते हुए देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच बहुत कुछ चल रहा है। जहीर खान और ईशा शरवानी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों को अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा शरवानी - फोटो : सोशल मीडिया
2011 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी भी खबरें आईं कि जहीर खान और ईशा शादी कर लेंगे, लेकिन फिर दोनों के ब्रेक-अप ने फैंस को चौंका दिया। तकरीबन 8 साल लंबे अफेयर के इस तरह खत्म होने से ईशा बेहद दुखी हुई थीं। एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा था कि वो आज भी जहीर को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।

इस निर्माता की वजह से साधना को मिली थी इतनी शोहरत, हॉलीवुड से कॉपी किया था स्टाइल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें