ईशा कोप्पिकर, टिम्मी नारंग
- फोटो : सोशल मीडिया
20 लड़कियों के बीच ईशा-नारंग की पहली डेट
ईशा और टिम्मी के रिश्ते की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और फिर दोनों पहली बार डेट पर गए, जो काफी दिलचस्प थी। दरअसल, हुआ ये था कि पहली डेट की प्लानिंग के बाद ईशा को टिम्मी को कई फोन नहीं आया और फिर अभिनेत्री अपनी गर्ल गैंग के साथ घूमने निकल गईं। लेकिन इसी बीच ईशा के पास टिम्मी का फोन आया। मजेदार बात यह है कि फोन पर बातचीत के बाद ईशा अपनी 20 सहेलियों को लेकर ही टिम्मी के पास पहुंच गईं। इस मौके पर सभी ने खूब मस्ती की। ऐसे ही धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ती गई और फिर दोनों ने एक साल के अंदर ही शादी करने का फैसला ले लिया था। आज के समय में दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं।