मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से हो गई । ईशा की शादी में देश-विदेश के सभी दिग्गज सेलेब्रिटीज दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे । शादी में ईशा अंबानी ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। वहीं आनंद पीरामल भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए ।
विज्ञापन
2 of 5
isha ambani
- फोटो : instagram
आज यानी 14 दिसंबर को ईशा अंबानी का रॉयल रिसेप्शन है । इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और पॉलिटिकल इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज को इनवाइट किया गया है। रिसेप्शन से पहले ईशा अंबानी की शादी में पहनी हुई साड़ी की काफी चर्चा हो रही है । इस साड़ी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है ।
विज्ञापन
3 of 5
isha ambani
ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ ईशा अंबानी ने रेड कलर की साड़ी भी कैरी की थी । खबरों की मानें तो ये साड़ी ईशा की मां नीता अंबानी की है जो 35 साल पुरानी है । मां नीता अंबानी की इस साड़ी को ईशा ने अपने लहंगे के साथ दुपट्टे की स्टाइल में ओढ़ा था । ये उनके ब्राइडल लुक को एट्रैक्टिव बना रहा था ।
4 of 5
anand piramal and isha ambani
- फोटो : Instagram
वेडिंग में ईशा ने 16 कली का लहंगा पहना था । लहंगे की हर कली पर जरदोजी और मुकेश वर्क किया गया । पूरे लंहगे पर हाथ से कारीगरी की गई है । लहंगे की हर एक फ्लावर जाली को क्रिस्टल और सीक्वेंस से हाईलाइट किया गया । ईशा के इस शानदार लहंगे को अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है ।
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी में अपनी मां की दी हुई साड़ी पहनी थी । ईशा की शादी के जश्न में फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे ।