फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की नातिन ने अंबानी की शादी में चुरा लिया दिल, पहनीं कई साल पुरानी नानी जया बच्चन की साड़ी

Fri, 14 Dec 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Navya Naveli and Jaya - फोटो : Instagram
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 14 दिसंबर को मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को हुई थी और अब एक दिन बाद ही रिसेप्शन दिया जा रहा है। ईशा और आनंद की शाही शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे यकीनन आप अभी तक अंजान होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Navya Naveli - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी की शादी में पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक और आराध्या भी इस शाही समारोह का हिस्सा बने थे। इस शादी में जहां एक ओर ऐश्वर्या को देखकर नजरें हटाना मुश्किल हुआ तो वहीं अपनी मामी ऐश्वर्या को नव्या नवेली भी टक्कर दे रही थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Navya Naveli - फोटो : Instagram
ईशा अंबानी की शादी कई सारे स्टार किड्स आए थे जिसमें किसी ने लहंगा तो किसी ने वेस्टर्न और इंडियन फ्यूजन पहना, इस बीच नव्या नवेली सबसे अलग नजर आ रही थीं। नव्या नवेली ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में हल्के बादामी रंग की प्लेन साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। सूत्रों की मानें तो नव्या नवेली की यह साड़ी उनकी नानी जया बच्चन की थी जिसे नव्या ने पहना था। 

4 of 5
Navya Naveli - फोटो : Instagram
नव्या नवेली ने इस साड़ी के साथ कढ़ा हुआ गुलाबी और सुनहरे रंग के कॉम्बिनेशन का ब्लाउज पहना हुआ था। अपने लुक में और चार चांद लगाने के लिए गले में हार और मांग टीका लगाया हुआ था। बाकी स्टार किड्स से नव्या थोड़ी अलग तो जरूर हैं और उनका यह फैसला इसी बात की ओर इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navya Naveli - फोटो : Instagram
नव्या नवेली अपने परिवार के साथ देखी जाती हैं। नव्या कैमरे के सामने पोज देना ज्यादा पसंद नहीं करती और इसी वजह से ईशा अंबानी की शादी में भी कैमरों की नजरों से बचती नजर आईं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 11 दिसंबर को एंटीलिया से हुई थी और रिसेप्शन मुंबई के जियो गॉर्डन में 14 दिसंबर को होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें