फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ईशा अंबानी के शादी के कार्ड की अंदर की तस्वीरें आई सामने, खुलते ही होंगे 'लक्ष्मी' के दर्शन

Sun, 04 Nov 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Isha Ambani wedding card - फोटो : twitter
ईशा अंबानी की शादी का कार्ड कुछ दिन पहले अंबानी खानदान ने गणपति बप्पा के चरणों में समर्पित किया था। इस वक्त कार्ड जिस डिब्बे में रखा हुआ था वह तो दिखाई दिया था लेकिन उसके अंदर की झलक देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड था। अब आपका यह इंतजार खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी के कार्ड के अंदर की तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसकी एक झलक देखकर आपका भी कहेंगे यह है साल का सबसे रॉयल कॉर्ड।
विज्ञापन

2 of 5
Isha Ambani wedding card - फोटो : Instagram
अंबानी खानदान के रॉयल कार्ड के अंदर की झलक का वीडियो इंस्टाग्राम पर किसी ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में दो डब्बे दिखाई दे रहे हैं जिसके बाहर की सजावट गुलाबी और सुनहरे रंग से की गई है। इसी थीम को फॉलो करते हुए इस छोटे डब्बे के अंदर कई छोटे-छोटे और बॉक्स भी है। यह बॉक्स बाहर और अंदर दोनों तरफ से सुनहरे रंग के हैं। इन बॉक्स को बाहर अलग अलग तरह से सजाया गया है जिसे देखकर आपको शाही शान का एहसास होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Isha Ambani wedding card - फोटो : Instagram
इस बॉक्स के अंदर मां लक्ष्मी की फोटो है। जो एक स्टैंड पर लगी हुई है। इस वीडियो में बाकी बॉक्स में क्या है यह तो नहीं दिखाया गया है लेकिन इस वीडियो को देखने से लगता है बाकी बॉक्स में भी ऐसा ही कुछ हो सकता है। शादी के कार्ड की जब पहली झलक सामने आई थी तो अंबानी परिवार मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचा था। अंबानी परिवार कोई भी शुभ काम करने से पहले गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने जाता है और यही परंपरा इस बार भी निभाई। 

4 of 5
nita and mukesh ambani - फोटो : twitter
मंदिर में नीता और मुकेश अंबानी के साथ मां कोकिला भी नजर आई थीं। खबरों की मानें तो ईशा और आनंद की शादी इस साल 12 दिसंबर को होगी। सितंबर में ईशा और आनंद की इटली के लेक कोमो में सगाई हुई थी। इस जश्न में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह सगाई बेहद रॉयल तरीके से हुई थी। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Isha Ambani wedding card - फोटो : Instagram
ईशा के साथ उनके भाई आकाश अंबानी की सगाई भी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से हो चुकी है । खबर है कि दोनों भाई-बहन की शादी साथ में होगी। वहीं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी राधिका मर्चेंट नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें