फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधारण सी दिखने वाली ईशा अंबानी बिजनेस के मामले में पिता से हैं दो कदम आगे, 1 साल की कमाई 4710 करोड़

Tue, 25 Sep 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
isha ambani
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई हाल ही में इटली के लेक कोमो में हुई । सगाई में ईशा ने बेहद खूबसूरत गाउन और उनके मंगेतर आनंद पीरामल ने हरे कलर की शेरवानी पहनी थी । मुकेश अंबानी ने बेटी की सगाई को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सगाई में करोड़ों रुपए खर्च किए गए ।
विज्ञापन

2 of 7
isha ambani engagement party
हो भी क्यों ना । आखिर देश के सबसे अमीर खानदान की बेटी की सगाई थी । ईशा भी बिजनेस सेंस और पैसों के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं। ईशा का नाम दुनिया के सबसे अमीर बच्चों में शुमार है। दो साल पहले हुए एक इंटरनेशनल सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था। ऐसा नहीं है कि ईशा सिर्फ अपने पिता की संपत्ति की मालकिन हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
isha ambani
ईशा का नाम एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस वुमन की लिस्ट में भी शामिल है । ईशा ने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है । साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था । वहीं, 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर 2 पर रखा है। 

4 of 7
Isha Ambani
ईशा और आनंद की शादी दिसंबर में होगी । परिवार ने प्रीवेडिंग फंक्शन के लिए उदयपुर डेस्टिनेशन रखा है। ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद संभालती हैं । ईशा अंबानी की हर साल की कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है । ईशा 16 साल की उम्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं ।
विज्ञापन

5 of 7
मेट गाला 2017 ,ईशा अंबानी
ईशा ने अपनी काबिलियत से ये साबित किया है कि वो एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं । ईशा और उनके भाई आकाश टि्वंस हैं । ईशा और आकाश ने अपनी पढ़ाई धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से की है । इसके बाद साल 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया । 
विज्ञापन

6 of 7
isha ambani
ग्रेजुएशन करने के बाद ईशा ने अमेरिका की ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म मैकिंसे में काम किया था । यहां पर वो बिजनेस एनालिस्ट थीं । इसके बाद वो रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर बनीं । अब ईशा रिलायंस की टेलीकॉम और रिटेल कंपनियों की डायरेक्टर हैं। ईशा की देखरेख में जियो ने लॉन्च होने के दो साल के अंदर ही भारत में तहलका मचा दिया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
isha ambani marriage
वहीं ईशा के होने वाले पति आनंद पीरामल की बात करें तो वो 10 अरब डॉलर के पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं । पीरामल ग्रुप के फार्मा, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट ग्लास पैकेजिंग और इंफॉर्मेशन सर्विसेज के कारोबार हैं । आनंद के पिता अजय, पीरामल ग्रुप और श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन हैं । फोर्ब्स की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय पीरामल की नेट वर्थ 480 करोड़ डॉलर यानी 350 लाख करोड़ रुपए है । अजय पीरामल देश के 22वें अमीर व्यक्ति हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें