देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबार को है। ईशा की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है । शादी के लिए उदयपुर का उदय विलास बुक किया गया है । शनिवार को प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है । रस्मों की शरुआत महा आरती से हुई ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
nita ambani
- फोटो : instagram
इस महा आरती के लिए 35 फीट लंबी भगवान श्रीनाथ की मूर्ती लगाई गई। सबसे पहले ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी हुई । इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों से लेकर हिलेरी क्लिंटन तक शामिल हुईं । सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
isha ambani
- फोटो : instagram
संगीत सेरेमनी में ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना । वहीं आनंद पीरामल गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए । इस सेरेमनी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी सभी ने डांस किया ।
4 of 6
mukesh ambani nita ambani
- फोटो : instagram
इसके अलावा आकाश अंबानी ने अपनी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ डांस कर महफिल में रंग जमा दिया । मुकेश अंबानी ने पहली बार पत्नी नीता के साथ रोमांटिक डांस भी किया । ईशा अंबानी ने आनंद के साथ शाहरुख खान के गाने 'मितवा' पर डांस किया।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka choprta nick jonas
- फोटो : instagram
वहीं अनंत और आकाश ने अपनी मां नीता के साथ 'माही वे' गाने पर डांस किया । पूरे परिवार ने डांस करने के लिए शाहरुख खान की फिल्मों के गानों को चुना । इससे पता चलता है कि शाहरुख खान अंबानी परिवार के बेहद करीबी हैं ।
पहली बार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का रोमांटिक डांस देखने को मिला । जैसे ही नीता और मुकेश अंबानी ने डांस शुरू किया सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने भी परफॉर्मेंस दी । अरिजीत के गानों ने ईशा के संगीत में चार-चांद लगा दिए थे ।