भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आइए जानते हैं अरबपति परिवार के दामाद आनंद पीरामल आखिर कौन हैं। वैसे आप जानते हैं कि दोनों परिवार कितने अमीर हैं। अंबानी ने अपनी बेटी की शादी पर करीब 72 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Anand Piramal
- फोटो : file photo
बता दें आनंद पीरामल, अजय पीरामल के बेटे हैं, जो श्रीराम ग्रुप और पीरामल ग्रुप के चेयरमैन हैं। आंकड़े के मुताबिक इन दोनों कंपनियों का मार्किट कैप 10 बिलियन डॉलर है, यानी करीब 72 हजार करोड़ रूपये। पीरामल ग्रुप की 30 देशों में ब्रांच हैं। ये ग्रुप फार्मा, फाइनेंशियल सर्विस, रिएल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग के कारोबार में हैं। उनके लिए करीब 15 हजार लोग काम करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
anand piramal
आनंद की मां स्वाति पीरामल ' पीरामल इंटरप्राइजेज' की वाइस चेयरपर्सन हैं। आनंद पीरामल हार्वर्ड स्कूल से पढ़े हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन और हार्वर्ड से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह अभी पीरामल ग्रुप के रिएल स्टेट कारोबार को संभाल रहे हैं। कंपनी के मुताबिक आनंद कोई सैलरी नहीं लेते हैं।
4 of 5
anand piramal
आनंद को साल 2012 में फोर्ब्स फिलांथ्रॉपी अवॉर्ड भी मिला था। उनके पास पीरामल इंटरप्राइजेज के 276945 शेयर हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि मुकेश अंबानी ने उन्हें एक बिजनेमैन बनने के लिए प्रेरित किया था, जिसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन बनने का फैसला किया। तीन साल पहले आनंद ने रिएल स्टेट कारोबार के लिए 43.4 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
साल 2018 में आनंद पीरामल को एस्टेट यूनिकॉर्न अवॉर्ड दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें इस साल यंग बिजनेस लीडर ऑफ दी इयर अवॉर्ड भी दिया गया है। अजय पीरामल भारत के 22वें और दुनिया के 404वें सबसे अमीर आदमी हैं अजय पीरामल की कंपनी पीरामल ग्रुप फार्मा हेल्थकेयर और फाइनेंस सर्विस के क्षेत्र में काम करती है। आनंद के अलावा अजय पीरामल की एक बेटी नंदिनी भी है, जो कंपनी के बोर्ड मेंबर्स में से एक है। फोर्ब्स के मुताबिक अजय पीरामल की संपत्ति 4.5 बिलियन डॉलर है।