फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी से लेकर मीका सिंह तक, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Tue, 11 Dec 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Isha Ambani - फोटो : amar ujala
ईशा के प्री-वेडिंग सेरेमनी से लौटे सितारे
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक डांस वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीनों जुम्मा-चुम्मा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ईशा और आनंद की प्री-वेडिंग सेरेमनी उदयपुर में आयोजित की गई थी। बॉलीवुड के इन कलाकारों का शादी के संगीत कार्यक्रम को खत्म करके उदयपुर (राजस्थान) से वापस मुंबई लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पढ़ें: उदयपुर से मुंबई लौटे सितारे, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अनंत अंबानी, शाहरुख समेत कई सेलेब्रिटी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mika singh - फोटो : file photo
सुनवाई के बाद मीका फिर से गए जेल
यौन शोषण के मामले में फंसे सिंगर मीका सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने सुनवाई के बाद मीका को फिर से जेल में डाल दिया है। इससे पहले दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बता दें कि 17 साल की एक ब्राजीलियन युवती ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। युवती का कहना था कि मीका उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें भेजते थे। मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे।
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar - फोटो : file photo
दिलीप कुमार का जन्मदिन आज
दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है। 11 दिसंबर को दिलीप साहब 96 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर अगर उनकी पत्नी शायरा बानो की बात न हो तो दिलीप साहब का जन्मदिन अधूरा होगा। जब भी बॉलीवुड सितारों की प्रेम कहानियों की बात की जाती है तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं। 

पढ़ें: 22 साल बड़े दिलीप कुमार पर कैसे आया सायरा बानो का दिल, बड़ी रोमांचक है लव स्टोरी

4 of 5
pandit ravi shankar - फोटो : file photo
पंडित रविशंकर की डेथ एनिवर्सरी
मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। पंडित रविशंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए साल 1999 में रविशंकर को भारत सरकार ने सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। रविशंकर ने विश्व प्रसिद्ध बैंड बीटल्स के साथ भी काम किया है। उन्होंने अपने बेटी अनुष्का शंकर के साथ कई कॉन्सर्ट किए। रविशंकर 1986 से लेकर 1992 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। यही नहीं रविशंकर को तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। 

पढ़ें: शादीशुदा होते हुए भी लिव इन में रहे थे रविशंकर, विवादों से भरी जिंदगी, मिल चुका है भारत रत्न
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस में दीपिका हुईं भावुक
बिग बॉस 12 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट के परिवारवाले उनसे मिलने आते हैं। दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी बिग बॉस के घर पहुंचे। इस दौरान दीपिका अपने पति शोएब को देखकर बेहद भावुक हो जाती हैं और खूब रोने लगती हैं।

पढ़ें: बिग बॉस के घर में पति शोएब को देखकर भावुक हुईं दीपिका कक्कड़, शोएब ने दी यह सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें